उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अवध हास्पिटल, लखनऊ द्वारा एक पद- यात्रा व साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया

लखनऊ : अवध हॉस्पिटल द्वारा एक साइकिल यात्रा व पदयात्रा का आयोजन किया गया जो अवध हास्पिटल से मायाराज मेठी हब, पूरन नगर चौराहे तक यात्रा चली। इस पद यात्रा का उद्देश्य आम जनता को गठिया रोग के प्रति जागरूकता प्रदान करना। इस अवसर पर अस्पताल के सुप्रसिद्ध हिप एवं ज्वांइट रिप्लेसमेण्ट एवं अस्थि जोड़ रोग विशेषज्ञ डा.विनीत अग्रवाल ने उपस्थिति लोगों को इस के बारे में तथा इससे बचाव व उपचार की पूरी जानकारी दी।

पत्र-यात्रा का विशेष आकर्षण कूल्हे व घुटना प्रत्यारोपण करवा चुके लोगों का भारी संख्या में शामिल होना था। जिनमें नानक चंद लखमानी, अशोक अग्रवाल, निर्मल शयनानी, एस. के. गुप्ता, सुनील कुमार सिंह एवं कई अन्य भी शामिल हुये। अशोक अग्रवाल ने अपने विचार रखें और बताया मात्र दो माह पूर्व उनके दोनों घुटनो का प्रत्यारोपण हुआ और आज इस पद यात्रा में सब के साथ शामिल हुये। नानक चंद लखमानी ने बताया राजनीति में होने पर उनका बाहर आना जाना ज्यादा होता था। दर्द असहनीय होने पर घुटना प्रत्यारोपण का मन बनाया और आज राजनीति में उनकी सक्रियता और भागीदारी पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आनन्द द्विवेदी नगर अध्यक्ष भाजपा, लखनऊ को अवध हास्पिटल के निदेशक सतेन्द्र भवनानी द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया और मुख्य अतिथि ने इस तरह के आयोजनों की सराहना की एवं भविष्य में ऐसे आयोजन करते रहने के लिये प्रेरणा दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि माननीय गिरीश मिश्रा पार्षद रामजी लाल नगर वार्ड को अवध हास्पिटल के सी.ई.ओ अनिल गट्टानी द्वारा स्मृति चिन्ह भेट किया गया और उन्होने अवध अस्पताल को अपने क्षेत्र में होना एक वरदान बताया जो हर समय जरूरत मंदो के साथ उचित मूल्य में बहुत अच्छी सुविधा प्रदान कर रहा है
उक्त पद यात्रा में क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख पूनम अग्रवाल रमेश अग्रवाल,कमल किशोर, पियूष दीवान, शतीस अठवानी, सुचिता अग्रवाल, सचिन वैष्य, निर्भय गुप्ता एवं बडी संख्या में लोग मौजूद थें जिहोनें गठिया से बचाव हेतु पद यात्रा के फायदे को ज सामान्य तक पहुचाने का कार्य करने का बीड़ा उठाया। इस पद यात्रा में डा.परेश शुक्ला,डा. सुरेन्द्र भवनानी, डा.रिषी भार्गव, डा.अमित चौधरी, डा.रमिता श्रीवास्तव, डा. प्रतिका श्रीवास्तव, डा.आकाश यादव, डा.अनामिका शुक्ला, डा. प्राची अग्रवाल, डा. अशमता श्रीवास्तव,डा. काजल सिंह, मेघा शर्मा, संतोष द्विवेदी, ओ.पी. शर्मा एवं अवध अस्पताल के अनेको कर्मचारियों के साथ 500 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया व स्मृति स्वरूप टी-शर्ट प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button