उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में 14 सितम्बर से 28 सितम्बर 2023 तक मनाये जाने वाले हिंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के स्टेशन निदेशक, कार्यालय, लखनऊ जं0 पर विद्वान वक्ता द्वारा विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में स्टेशन निदेशक अरविन्द पाण्डेय की अध्यक्षता में स्टेशन निदेशक, कार्यालय, लखनऊ जं0 पर आमंत्रित विद्वान वक्ता प्रो० डॉ० अनिल कुमार विश्वकर्मा (शोध एवं स्नातकोत्तर हिंदी विभाग), जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बाराबंकी की उपस्थिति में विशेष हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।



