उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“स्वच्छता-पखवाड़े”के तहत ‘स्वच्छ पटरी/परिसर एवं कार्यालय दिवस’ का आयोजन

लखनऊ : उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल द्वारा “स्वच्छता पखवाड़े” का अनुपालन करते हुए प्रत्येक दिन संचालित की जाने वाली विभिन्न प्रकार की गतिविधयों एवं कार्यकलापों के तहत  22 एवं 23 सितम्बर 23 को ‘स्वच्छ पटरी/परिसर एवं कार्यालय दिवस’ के रूप में मंडल के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर मनाया जा रहा है I इस दिवस विशेष के अन्तर्गत आज  22सितम्बर .23 को रेल परिधि में आने वाले समस्त कार्यालय, हास्पिटल, स्कूल, कोचिंग डिपो, लाबी, रेलवे कालोनी, रिटायरिंग रूम, रेस्ट हाउस, रनिंग रूम सहित रेल सेवा से जुड़े अन्य स्थानों की विशेष साफ़ सफाई को व्यापक स्तर पर किया गया तथा स्वच्छता के विषय में रेल कर्मियों सहित आमजन को जागरूक करने का कार्य भी किया गया.

साथ ही इन गतिविधियों के दौरान स्टेशनों के अन्दर के रेल ट्रैक, जल निकासी की व्यवस्था, वृक्षों के उचित रखरखाव उनकी छटाई, घास तथा खर-पतवार की सफाई, परिसर एवं स्टेशनों के सौन्दर्यीकरण हेतु व्यवस्था, सूखे एवं गीले कूड़े के संग्रह हेतु अलग-अलग डस्टबिनों की उपलब्धता एवं अपशिष्ट पदार्थों का यथासमय निस्तारण जैसे अनेक बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए इस अभियान को संचालित किया गया ी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button