उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों के न्याय के लिए सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह ने की सरकार एवं मीडिया से गुहार

लखनऊ । ग़ज़िआबाद के लोनी क्षेत्र में 1989 में गठित रेल विहार जो की रेलवे के रिटायर्ड अधिकारियो द्वारा बनायी गयी सोसाइटी थी जिस पर की भू माफिया ने पूर्ण रूप से कब्ज़ा कर लिया आज कई वर्षो के बाद भी उन रिटायर्ड कर्मचारियों को इन्साफ नहीं मिल पा रहा है.

रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी गुहार पुलिस से लेकर डीएम व विधायक से लेकर राष्ट्रपति तक की लेकिन आज भी अपने प्लाट के लिए उनकी जंग चल रही है ऐसे में सामाजिक कार्यकर्ता करण सिंह उनके लिए सामने आये और उनके हक़ की आवाज़ उठाते हुए करण सिंह जी ने माननीय मुख्यमंत्री से मीडिया के द्वारा ये अपील की है की भू माफिया विजय भाटी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए करण सिंह जी ने मीडिया से मुखातिब होकर ये भी बताया की रेल विहार के अंदर अवैध रूप से प्लॉट्स पर कब्ज़ा जिसमे की केंद्रीय विद्यालय, अस्पताल, कमर्शियल मार्किट समित कई पार्क शामिल है एवं इस गोरख धंधे में विजय भाटी के साथ जीडीए के अधिकारी से लेकर पुलिस तक शामिल है और करण सिंह के पास इसके सबूत भी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button