उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महिला आरक्षण के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया जाना ऐतिहासिक क्षण : संयुक्ता भाटिया

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दशकों से लंबित पड़े महिला आरक्षण के लिए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नए संसद भवन में विशेष सत्र के पहले दिन लोकसभा में पारित कराया, यह हम सभी महिलाओं के लिए ऐतिहासिक क्षण है, हम सभी महिलाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का धन्यवाद ज्ञापित करते है।
यह महिला आरक्षण ही था जिसने मुझे 100 वर्षों बाद लखनऊ की प्रथम महिला महापौर बनने का गौरव प्रदान किया, अब कई ऐसी सीटें होंगी जहाँ पहली बार महिला जनप्रतिनिधि बनेगी।
यह समस्त महिलाओ के लिए गर्व का पल है।

भारत की जनता ने केंद्र में एक मजबूत सरकार दी है, और मजबूत सरकार ही देश को मजबूत करने वाले निर्णय ले सकती, मजबूर सरकारो के पास बहाने होते है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा हम महिलाओ को उनका हक प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार और समस्त महिलाओं को बधाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button