उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

एटीएस ग्रीन्स 1 ने लीग के सारे मैच जीत कर जीवीपीएल के फाइनल में जगह सुनिश्चित की

लखनऊ । जीवीएलपी टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार एटीएस ग्रीन्स 1 फाइनल में जगह पक्की करने वाली पहली टीम बनी। नोएडा में खेले जा रहे इस टुर्नामेट में एटीएस ग्रीन्स 1 के कप्तान दिनेश नायर के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग के सभी मैच में जितने में सफल रही। एटीएस ग्रीन्स के आइकॉनिक खिलाड़ी अश्वनी कुमार वर्मा ने कहा फाइनल तक का हमारा सफर शानदार रहा. हमारी टीम के प्रत्येक सदस्य के समर्पण के बिना यह संभव नहीं होता, खास कर के टीम के युवा खिलाड़ियों जिन्होने अपनी भूमिका बखूबी निभाई।

हम चैंपियनशिप के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना जारी रखेंगे। गेल विहार प्रीमियम लीग के आयोजक और गेल विहार टीम के स्टार ऑलराउंडर श्री सौरभ गुप्ता, जो अपना आखिरी जीवीपीएल खेल रहे हैं, एटीएस टीम को बधाई देते हुए कहा एटीएस ग्रीन्स 1 के लिए फाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा है, उनके कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है। एटीएस टीम के उप कप्तान श्री अंकित गुप्ता ने सौरभ को पुरस्कृत करते हुए कहा की जीवीपीएल को इस मुकाम तक पोहाचाने के लिए मैं सौरभ गुप्ता जी का आभार व्यक्त करता हूं और मैं आशा कर्ता हूं भविष्य में इसी तरह वो आगे भी खेलो के प्रचार प्रसार में सहयोग करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button