उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शाओमी इंडिया, एमेज़ॉन ने रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 4के 108सेमी के साथ लेटेस्ट फायर टीवी बिल्ट-इन और 4के व्यूईंग एक्सपीरिएंस प्रदान करने के लिए गठबंधन किया

लखनऊ : देश के सबसे पसंदीदा स्मार्टफोन एवं एआईओटी ब्रांड, शाओमी इंडिया ने अपना लेटेस्ट रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 4के वैरिएंट पेश किया है। 4के व्यूईंग का अनुभव बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेडमी का यह लेटेस्ट स्मार्ट टीवी, फायर टीवी बिल्ट-इन के साथ 108 सेमी में उपलब्ध होगा, और शाओमी इंडिया का टेक्नॉलॉजिकल कौशल एवं सुगम स्ट्रीमिंग अनुभव प्रदान करेगा। ग्राहक फायर टीवी पर कंटेंट फॉरवर्ड अनुभव प्राप्त कर सकेंगे, जिसमें सेट-टॉप बौक्स के लाईव टीवी चैनल एवं होम स्क्रीन पर ओवर-द-टॉप (ओटीटी) का कंटेंट है, और वो इन सबको एलेक्सा के साथ रेडमी वॉईस रिमोट द्वारा कंट्रोल कर सकेंगे।

एचडीआर 10 और एचएलजी सपोर्ट तथा 4के अल्ट्रा-हाई डेफिनिशन के साथ रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 4के 108सेमी डॉल्बी ऑडियो और डीटीएस-वर्चुअलःएक्स एवं डीटीएस-एचडी टेक्नॉलॉजी और 24 वॉट स्पीकर के साथ भी आता है, जिससे उपभोक्ताओं को अपने घरों में इमर्सिव सिनेमेटिक व्यूईंग और ऑडियो अनुभव मिलेगा। इसमें संतुलित एस्थेटिक्स के साथ एलिगैंट मेटल बेज़ेल-लेस डिज़ाईन फुल-स्क्रीन के अनुभव को और ज्यादा बेहतर बना देता है।

अनुज शर्मा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, शाओमी इंडिया ने कहा कि ‘4के 108सेमी स्मार्ट टीवी भारत में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ स्मार्ट टीवी सेगमेंट है। रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 81 सेमी के लिए एमेज़ॉन के साथ हमारे सफल गठबंधन को आगे बढ़ाते हुए हम न केवल रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 4के 108 सेमी वैरिएंट में पेश कर रहे हैं, बल्कि हर किसी के लिए 4के स्मार्ट टीवी के एक नए युग की शुरुआत भी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे प्लेटफॉर्म्स 4के रिज़ॉल्यूशन में कंटेंट बढ़ाते जाएंगे, वैसे-वैसे ये फीचर्स उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय होते चले जाएंगे।’’

एमेज़ॉन इंडिया में डायरेक्टर, वायरलेस एवं होम एंटरटेनमेंट ने कहा, ‘‘एमेज़ॉन में हम ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य में टेलीविज़न का विस्तृत पोर्टफोलियो पेश करने पर केंद्रित हैं, जिसे सुरक्षित रूप से और तेजी से डिलीवर किया जाता है। नया रेडमी स्मार्ट फायर टीवी एमेज़ॉन.इन मार्केटप्लेस पर एक महत्वपूर्ण उत्पाद है क्योंकि इससे ग्राहक डीटीएच से ओटीटी कंटेंट में सुगमता से स्विच कर पाएंगे, और मनोरंजन के पर्याप्त विकल्प प्राप्त कर पाएंगे। शाओमी टेलीविज़न हमारे ग्राहकों को बहुत पसंद हैं, और फायर टीवी के इंटीग्रेशन के साथ हमें विश्वास है कि यह 4के में अपग्रेड करने के लिए सबसे लोकप्रिय टीवी बन जाएगा।’’
पराग गुप्ता, डायरेक्टर एवं कंट्री मैनेजर, एमेज़ॉन डिवाईसेज़ इंडिया ने कहा, ‘‘रेडमी स्मार्ट फायर टीवी 81 सेमी को ग्राहकों की बहुत ही शानदार प्रतिक्रिया मिली है, और यह लॉन्च के बाद कुछ ही दिनों में एमेज़ॉन.इन पर बेस्टसेलर बन गया है। हम 4के अल्ट्रा-एचडी और एट-होम सराउंड साउंड के साथ ग्राहकों को लाखों मूवीज़, ओरिजनल्स, और टीवी शो का आनंद थिएटर जैसे वातावरण में प्रदान करने के लिए 108 सेमी का वैरिएंट पेश करने के लिए उत्साहित हैं। फायर टीवी का कंटेंट-फॉरवर्ड अनुभव, लैग-फ्री परफॉर्मेंस, एलेक्सा की मदद से यूनिवर्सल वॉईस सर्च, इनोवेटिव स्मार्ट कनेक्टेड होम फीचर्स, आदि क्रिकेट और त्योहारों के इस सीज़न में टीवी देखने का अनुभव काफी बेहतर बना देंगे। मैं इसके लिए ग्राहकों का फीडबैक देखने को उत्सुक हूँ।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button