उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन हेतु पूजन अर्चन किया

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ गणेश वंदन व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने हनुमान सेतु मंदिर पर प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन हेतु पूजन अर्चन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ गणेश वंदन व हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा , लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल,भाजपा नेता नीरज सिंह,लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने भी पूजन किया और प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

भूपेंद्र सिंह ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा हम सब की इच्छा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के साथ-साथ विश्व का नेतृत्व करें। भारतीय जनता पार्टी के असंख्य कार्यकर्ताओं की तरफ से प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देता हूं।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही हैं ।जिसमें सेवा के काम रचनात्मक, काम और पार्टी के संघटनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से हम लगातार सरकार का रिपोर्ट कार्ड प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी सरकार के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा सनातन देश के करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है।I.N.D.I.A गठबंधन के लोग लगातार सनातन को लज्जित और अपमानित करने का काम कर रहे हैं। यह लोग भगवान श्री राम को नहीं मानते हैं और हमारे धार्मिक ग्रंथो को, साधु संतो को अपमानित करने का काम करते हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित , सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ,रजनीश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, शैलेंद्र राय डब्बू व काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button