उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नागरिक सुरक्षा सेवाओं से संबंधित अभ्यास प्रदर्शन एवं माकड्रिल का आयोजन किया जाए : धर्मपाल सिंह 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के कैबिनेट मंत्री  धर्मपाल सिंह ने कहा कि जनसेवा कार्यों से जुड़े होने के कारण नागरिकों के प्रति नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मेदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्री सिंह ने कहा कि आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था बनाये रखने में नागरिक सुरक्षा के स्वयं सेवक पूरी मुस्तैदी से तैयार रहें और जिला प्रशासन को सहयोग करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा नागरिक सुरक्षा गतिविधियों को संचालित रखते हुए विभिन्न स्तरों पर स्वयं सेवकों की बैठकों का आयोजन कर समन्वय स्थापित किया जाए और नागरिक सुरक्षा सेवाओं से संबंधित अभ्यास प्रदर्शन एवं माकड्रिल का आयोजन किया जाए।

उत्तर प्रदेश के नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कल विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभाग द्वारा किये गये कार्यों एवं लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंत्री जी ने शीघ्र ही 1000 स्वयं सेवकों को नागरिक सुरक्षा विभाग से यथाशीघ्र जोड़ने की प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं।
मंत्री ने कहा कि निराश्रित एवं असहाय गोवंशों/छुट्टा पशुओं को पकड़ने में नगर निगम के सहायतार्थ ऐप निर्मित किये जाने व नागरिक सुरक्षा विभाग की वेबसाइट के शीघ्र निर्माण हेतु त्वरित गति से कार्रवाई की जाय। उन्होंने निर्देश दिये हैं कि जिन स्वयं सेवकों ने प्रशासन को शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया है, उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाय।
बैठक में मंत्री जी ने निर्देश दिये कि राजनैतिक पेंशन विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों उनके आश्रितों एवं लोकतंत्र सेनानियों को राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ ससमय उपलब्ध कराया जाए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं लोकतंत्र सेनानियों से प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
श्री सिंह ने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और लोकतंत्र सेनानी की मूर्तियो को लगाने की प्रक्रिया में आ रही कठिनाई की शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वतंत्रता सेनानी गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा उन्नाव जनपद में लगाए जाने हेतु संबंधित विभागों से सामन्जस्य स्थापित किया जाए।
बैठक में नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग के अपर मुख्य सचिव  रजनीश गुप्ता ने मंत्री  को विभाग के क्रियाकलापों की अद्यतन जानकारी दी और मंत्री जी द्वारा प्रदत्त दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने का निर्देश दिया।
बैठक में  मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक नागरिक सुरक्षा,  ओम प्रकाश पाण्डेय संयुक्त सचिव नागरिक सुरक्षा,  रविन्द्र कुमार कनिष्ठ स्टाफ अधिकारी तथा राजनैतिक पेंशन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button