उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

हिंदी दिवस-2023 के उपलक्ष्य में “स्वरचित कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण” कार्यक्रम आयोजित

हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट व भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयोजन में हुआ कार्यक्रम 

लखनऊ | हिंदी दिवस-2023 के उपलक्ष्य में हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट तथा भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में “स्वरचित कविता पाठ, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं पुरस्कार वितरण” कार्यक्रम का आयोजन भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज गोमती नगर, लखनऊ में किया गया |

कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राओं ने अपने द्वारा लिखी हुई कविताओं का पाठ किया तथा “इंडिया बनाम भारत” विषय पर पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार रखें जिन्हें निर्णायक मंडल में उपस्थित डॉ अलका पांडे, प्रोफेसर, हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय तथा डॉ अलका निवेदन, प्राचार्या, भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज गोमती नगर, लखनऊ द्वारा जज किया गया |

छात्राओं ने अपनी कविता व विचारों के माध्यम से समाज मे हिंदी भाषा की दशा पर कटाक्ष किया व यह भी बताया कि हिंदी हमारी मातृभाषा है, हमारा अभिमान है| हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए |

स्वरचित कविता पाठ की प्रथम तीन विजेताओं को डॉ अलका पांडे व डॉ अलका निवेदन नें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र एवं वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष एवं विपक्ष की प्रथम विजेताओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया |

स्वरचित कविता पाठ तथा वाद विवाद प्रतियोगिता की विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:
1. प्रथम पुरस्कार: अर्चना कुमारी (B.A.lll year)
2. द्वितीय पुरस्कार: सुप्रिया श्रीवास्तव ( B.A.lll year)
3. तृतीय पुरस्कार: प्रतीक्षा (B.A. lll year)
4. सांत्वना पुरस्कार: प्रिया मिश्रा (B.A. ll year) एवं पलक मिश्रा (B.A. lll year)

वाद विवाद प्रतियोगिता
1. संस्कृति पाठक (B.A.ll year)
2. आयुषी जायसवाल (B.A.ll year)

इस अवसर पर डॉ अलका पांडे ने हिंदी भाषा के परिष्कृत व्याकरण पर प्रकाश डालते हुए वैश्विक स्तर पर उसके महत्व की विवेचना की ।

डॉ अलका निवेदन ने प्रमुख हिंदी साहित्यकारों का उदाहरण देते हुए छात्राओं को जीवन मे अधिकाधिक हिंदी भाषा के प्रयोग हेतु प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में भारतीय विद्या भवन गर्ल्स डिग्री कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ संदीप बाजपेई तथा शिक्षिकाओं डॉ छवि निगम, डॉ प्रियंका सिंह, पलक सिंह, ममता यादव, श्वेता विश्वकर्मा, प्रिया श्रीवास्तव, डॉ चित्रा मोदी, नजमा शकील, डॉ नम्रता सिंह, यामिनी शर्मा, रसिका कनौजिया,आलोक मिश्रा तथा छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति रही |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button