उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में तीन हजार यूनिट रक्तदान

अधिषासी अभियंता आदित्य कुमार ने भी किया रक्तदान

लखनऊ । उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले आज हृदय सम्राट इं.आर.के. दत्त जी के निर्वाण दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन महासंघ के संस्थापक सदस्य इं. हेमेंन्द्र प्रताप ने किया। डा. राम मनोहर लोहिया, ट्राजिट हॉस्टल, सिचाई विभाग रायबरेली रोड़ आयोजित षिविर की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष इं. राजर्षि त्रिपाठी ने करते हुए बताया कि राजधानी में डिप्लोमा इंजीनियर्स 300 यूनिट रक्तदान किया गया। लखनऊ रक्तदान षिविर में सबसे खास बॉत यह रही कि अधिषासी अभियंता इं. आदित्य कुमार ने रक्तदान कर जूनियर इंजीनियर्स का मनोबल बढ़ाया।

लखनऊ मण्डल सचिव प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि लखनऊ सहित सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, उन्नाव, बाराबंकी के डिप्लामा इंजीनियस लखनऊ में रक्तदान जबकि। जबकि अन्य मण्डल स्तर पर इसी तरह का आयेाजन रक्तदान किया गया। राजधानी मेें रक्तदान शिविर में एसजीपीजीआई, केजीएमसी (मेडिकल कालेज), डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल एवं बलरामपुर अस्पताल की चिकित्सक टीमों ने आकर रक्त संचित किया। इस दौरान डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के महासचिव इं. जी.एन. सिंह, पूर्व अध्यक्ष एस.पी. मिश्रा,इं. गजेन्द्र, राजीव श्रीवास्तव, इं. दिवाकर राय, रविन्द्र श्रीवास्तव, इं. ओ.पी. राय, मीडिया प्रभारी मनोज श्रीवास्तव, आदि ने अपने सम्बोधन मं कहा कि हमारे अग्रजो जो प्रथा षुरू की थी उसे यथावत बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। वक्ताओं ने कहा कि डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ सेवा संगठनों में भारत का पहला संगठन है जो इंजीनियर्स डे तथा हृदय सम्राट इं.आर.के. दत्त जी के निर्वाण दिवस परपर सर्वाधिक रक्तदान करतेा है। रक्तदान शिविर में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button