टैक्स लायर्स एसोसिएशन” द्वारा राज्यकर भवन के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया गया

लखनऊ | हापुड़ जनपद न्यायालय परिसर में 29-08-2023 को पुलिस द्वारा महिला अधिवक्ताओं के साथ-साथ अन्य अधिवक्ताओं के ऊपर बर्बरता पूर्वक किए गए लाठीचार्ज के विरोध में “टैक्स लायर्स एसोसिएशन” द्वारा राज्यकर भवन के मुख्य द्वार पर धरना – प्रदर्शन किया गया तथा अपनी मांगो के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी लखनऊ, कमिश्नर-राज्यकर उ०प्र0 लखनऊ, एड़ीशनल कमिश्नर ग्रेड-1 राज्यकर लखनऊ, डिप्टी कमिश्नर (प्रशासन) राज्यकर लखनऊ को सौंपा/प्रेषित गया I धरना – प्रदर्शन में एसोसिएशन के अध्यक्ष-उमेश चन्द्र शुक्ला जी, महासचिव-सरोश इकबाल शम्सी जी, पूर्व अध्यक्ष खालिद मियां जी, आत्मा राम गुप्ता जी, अनुपम श्रीवास्तव जी व पूर्व महासचिव संतोष श्रीवास्तव जी व कई वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व पदाधिकारीगणों के साथ भारी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थिति रहे I
धरना स्थल पर “टैक्स लायर्स एसोसिएशन” द्वारा मा. मुख्यमंत्री उ०प्र० सरकार को संबोधित ज्ञापन / मांगपत्र को संघठन के वित्त सचिव आशीष कुमार त्रिपाठी द्वारा पढ़कर सुनाया गया जिसे वहां पर उपस्थिति समस्त अधिवक्तागणों द्वारा हाथ उठाकर अपना-अपना समर्थन प्रदान किया गया I मांग पत्र में अधिवक्ताओं द्वारा यह मांग की गई कि जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हापुड़ का अविलंब स्थानांतरण किया जाए , दोषी पुलिस कर्मियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज हो, प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के विरुद्ध पुलिस के द्वारा मनगढ़ंत झूठी कहानी बनाकर दर्ज किए समस्त मुकदमे वापस (स्पंज) हो, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द से जल्द पारित कर प्रदेश में तुरंत लागू हो तथा हापुड़ में घायल अधिवक्ताओं को तुरंत मुआवजा दिया जाए I
उपस्थिति अधिवक्ता साथियों द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि शासन-प्रशासन द्वारा अविलम्ब उक्त समस्त मांगों को नहीं माना जाएगा तो प्रदेश के समस्त अधिवक्ता कार्य बहिष्कार की ठोस नीति अपनाते हुए आगे की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे I



