उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 सितंबर शुक्रवार को 3 दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचेंगे

लखनऊ : लखनऊ से सांसद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 15 सितंबर, शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी का 3 दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम 06:00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर आगमन होगा। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री सीधे कालिदास मार्ग आवास जाएंगे।

अगले दिन 16 सितंबर को सुबह 11:00 बजे इंदिरा नगर सेक्टर 25 में खुर्रम नगर पुल और उसके बाद पॉलिटेक्निक चौराहे पर बन रहे मुंशी पुलिया ओवर ब्रिज की कार्य प्रगति का अवलोकन करेंगे। इसके उपरांत गोमती नगर में बन रहे उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का भी जायजा लेंगे। गोमती नगर रेलवे स्टेशन से 5 ए कालिदास मार्ग आवास वापस जाएंगे।

शाम 04:00 बजे चौक के ज्योतिबा फुले लॉन में अंबर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के उपरांत शाम 5:00 बजे आवास के लिए रवाना होंगे।

अगले दिन 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना के लॉन्च रिले कार्यक्रम के साथ इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 10:30 बजे सम्मिलित होंगे।

कार्यक्रम के उपरांत एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और अपराह्न् 02:00 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button