गोमती नगर में किया गया रैबिट गैंबिट का आयोजन

लखनऊ : हिंदी दिवस के उपलक्ष में थिएटर & फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन और विपिन अग्निहोत्री ने आर्टिस्ट अवार्ड शो का आयोजन रैबिट गैंबिट गोमती नगर में किया गया जिसमे शहर की कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की .
उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए इस तरह के अवार्ड शो आगे भी आयोजित होते रहेंगे जिससे नए कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता रहे और नई प्रतिभाओं को आने वाले समय में लखनऊ के बाहर अन्य शहरो में भी अपनी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता रहे.
नीशू त्यागी ने बताया कि लखनऊ स्मार्ट सिटी है और लखनऊ के कलाकार देश से विदेशो तक में भी अपनी कला का परचम लहरा रहे है थिएटर &फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन नए कलाकारों को उभारने का काम कर रही है और कलाकार को नए अवसर प्रदान कर रही है.

जिसमे पहली कड़ी में चाइल्ड आर्टिस्ट अंशिका त्यागी को सम्मानित किया गया ,सीमा मोदी,वैशाली सिंह, सिड पठान,फैजान शेख,फरहाना फातिमा,नीशू त्यागी,शुभम मिश्र,दिलीप कुमार राणा ,विजय कुमार राणा,रेनू,शुक्ला,मधु माही, आरजे ऋतिक, विजय लक्ष्मी,श्वेता सिंह, श्रेया सिंह,पूर्णिमा मिश्रा,नताशा,नीलू गुप्ता,,गुनगुन,श्रद्धा शुक्ला,रोहित कुमार लखनऊ ब्लॉगर शुभम गुप्ता ने अपने ब्लॉग के माध्यम से छिपी हुए प्रतिभा को एक नई पहचान दिलाने का काम किया है. अमित पांडे ने बहुत ही सुंदर तरीके से कार्यक्रम को आयोजित कर तालिया बटोरी.



