उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जगन्नाथ स्वामी मंदिर ठाकुरद्वारा चिनहट मे भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया 

लखनऊ । आरती कुंज बिहारी की, की गिरधर कृष्ण मुरारी की… भजन के साथ आज श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर ठाकुरद्वारा चिनहट लखनऊ में एम.एम.पी.डब्लू द्वारा भगवान श्री कृष्ण जी की छठी के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

चिनहट स्थित भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर में आज प्रात: अश्विनी सिंह और संजीव पांडेय के संयोजन में महंत चन्द्र दीप के सानिध्य में भगवान श्री जगन्नाथ और श्री  कृष्ण जी की विधिवत पूजा अर्चना के साथ भक्तिमय भजनों के साथ इष्टदेव को 21 किलो के मिष्ठान का भोग लगाया गया और दोपहर से हरि इच्छा तक आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं – भक्तों में प्रसाद के रूप में कढ़ी-चावल, पूड़ी सब्जी और खीर  का वितरण किया गया। इस अवसर पर नितिन जैन, अविनाश सिंह, आदित्य प्रताप, मारुत सिंह, अरुण यादव, दिलीप, सौरभ, पवन, विनय सहित तमाम श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button