उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

KBC में पहुंची हॉकी वाली सरपंच नीरु यादव

नीरु यादव ने ₹6.70 लाख की पुरस्कार राशि चैरिटेबल कार्यो के लिए देने की घोषणा की

दिल्ली: हॉकी वाली सरपंच के नाम से मशहूर नीरू यादव 11 सितंबर को रात नौ बजे कौन बनेगा करोड़पति में बिग-बी अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई। केबीसी में पहुंचने वाली नीरु यादव बुहाना पंचायत समिति के लांबी अहीर की सरपंच हैं। केबीसी के 15वां सीजन में शेखावाटी से हॉट शीट पर पहुंचने वाली वे पहली महिला हैं। केबीसी में पहुंचने वाली सरपंच की बात करें तो संभवत देश की पहली महिला सरपंच हैं। सरपंच नीरु यादव ने जीती गई ₹6.70 लाख की पुरस्कार राशि को महिला सशक्तिकरण व बालिकाओं की पढ़ाई व खेल के लिए देने की घोषणा की।

गांव की लड़कियों, महिलाओं, पर्यावरण के लिए हमेशा नवाचार करने वाली सरपंच नीरु यादव ने केबीसी के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन से खुलकर बातें की। नीरु यादव ने बताया कि जब उन्हें पहली बार केबीसी से फोन आया तो विश्वास ही नहीं हुआ। उनको हॉकी वाली सरपंच के नाम से मिली प्रसिद्वि से केबीसी में सेलिब्रिटी के तौर पर जाने का मौका मिला और वे हॉट शीट तक पहुंच गई। 11 सितंबर सोमवार को रात नौ बजे सोनी टीवी के कौन बनेगा करोड़पति शौ में नीरु राजपूती ड्रेस में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आई । नीरु यादव ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को गांव की महिलाओं व लकडियों की पीड़ा भी बताई। अमिताभ बच्चन ने नीरु के हॉकी व बर्तन बैंक के नवाचार की खुब सराहना की।

बतादें कि 2020 में नीरु यादव लांबी अहीर की सरपंच बनीं। इसके बाद उन्होंने अपने गांव की तस्वीर बदल डाली। उन्होंने लड़कियों के लिए हॉकी टीम तैयार की। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी सैलरी से बच्चियों के लिए एक कोच भी रखा। नीरु का काम सिर्फ यहीं खत्म नहीं हुआ। वह लडकियों के ट्रेनिंग का ख्याल भी रखती हैं। सुबह उन्हें उठाकर ग्राऊंड तक लाती हैं। इसके अलावा नीरू यादव एक बर्तन बैंक का संचालन करती हैं। जिसका कोई किराया नहीं लिया जाता हैं। इस पहल के पीछे उनकी सोच न केवल प्लास्टिक कचरे को कम करना है बल्कि गांव को ‘कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त’ बनाना है। अब गांव में प्लास्टिक यूज बंद हो गया। नीरु भारत की पहली महिला सरपंच है, जो सच्ची सहेली महिला एग्रो के नाम से FPO का संचालन करती हैं। इससे किसानों को खाद बीज या अन्य सामग्री वाजीब दामों में मिलता है। महिला सशक्तिकरण को लेकर कई नवाचार भी किए हैं। वहीं पंचायत व सरपंच के कर्तव्यों को लेकर सरंपच सिरिज के नाम से अपने सोशलमिडिया पर वीडियो भी शेयर करती हैं, उनके ये वीडियों काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। उन्होंने पीएमकेवीवाई योजना के तहत 10 लड़कियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षित किया और सभी लड़कियों को बहुराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने में मदद की। नीरु यादव आदित्री फाउंडेशन एनजीओ का भी संचालन करती हैं। फिलहाल आदित्री फाउंडेशन के नेतृत्व में मेरा दोस्त मेरा पेड़ अभियान शुरु किया हैं। जिसके तहत बुहाना ब्लॉक के सरकारी स्कूलों के बच्चों को पौधे वितरण किए जा रहे हैं।

केबीसी में नीरू यादव की यात्रा ने न केवल उनके लांबी अहीर गांव को गौरवान्वित किया, बल्कि राजस्थान और उसके बाहर अनगिनत लोगों को प्रेरित भी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button