उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

“ रेडियोलॉजी विभाग” में नयी अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का किया गया समावेश

आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के संवर्धन की दिशा में मंडलीय चिकित्सालय के बढ़ते कदम

लखनऊ : चिकित्सा सुविधा के लाभार्थियों तथा अपने बीमार और रोगी कर्मचारियों को उच्चकोटि की नवीनतम तथा आधुनिकतम चिकित्सकीय सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में सतत प्रयत्नशील उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित मंडलीय चिकित्सालय के ‘रेडियोलॉजी विभाग’ में रोगियों के लिए आधुनिक सुविधा के लिए रेडियोलॉजी विभाग में ‘अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे सिस्टम’ की व्यवस्था का समावेश किया गया I मंडल रेल प्रबंधक, डा० मनीष थपल्याल द्वारा इस सुविधा का फीता काट कर लोकार्पण किया गया I

उत्तर रेलवे मंडलीय चिकित्सालय, लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ० जगदीश चन्द्रा ने इस अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे सिस्टम की विशेषताओं एवं खूबियों के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि यह डिजिटल एक्स-रे मशीन आधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित है, जिसके द्वारा रोगियों का उपचार करना पहले की तुलना में अत्यधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगा तथा चिकित्सकों को मरीजों के उपचार की दिशा में सहायता प्राप्त होगी ी

इस अवसर पर  रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक, कृष्ण मुरारी, वरिष्ठ मंडल सामाग्री प्रबन्धक,  एन0एस0 चौहान, वरिष्ठ मंडल अभियन्ता, डा0 कमल किशोर, डा0 वी0एस0 हयांकी, डा0 संजीव दीक्षित, डा0 स्वाति भारद्वाज एवं अन्य चिकित्सक एवं अस्पताल कर्मचारी उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button