उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

उत्तम कोटि की यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंडल का एक सार्थक प्रयास

लखनऊ : यात्रियों को उच्च गुणवत्ता परक यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयत्नशील रहते हुए उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा एक और सार्थक प्रयास किया गया जिसके तहत लखनऊ स्टेशन पर पीने के पानी की ओवरचार्जिंग रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए गए हैं। जिसके अंतर्गत खानपान के प्रत्येक स्टाल पर ठंडे पानी की बोतल रेल नीर को मात्र ₹15 में बिक्री हेतु दोबारा नए स्टिकर लगाकर इनका मूल्य प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त ट्रेन आने पर उद्घोषणा के माध्यम से रेल यात्रियों को इस विषय में जागरूक करते हुए अवगत कराया जा रहा है कि वे सभी रेल नीर पानी की बोतल ₹15 प्रति बोतल के हिसाब से ही खरीदें जिनका विक्रय ₹15 प्रति बोतल सुनिश्चित किया गया है।यात्रियों से अनुरोध है कि रेल संबंधी किसी भी जानकारी या सहायता हेतु रेलवे के हेल्पलाइन नम्बर 139 और रेल मदद ऐप द्वारा अपनी शंका और समस्या का समाधान कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button