उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दिव्या प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में बैठक का आयोजन

लखनऊ : दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों को समर्पित हिंदवी स्वराज के 350 वे वर्ष पर भाजपा नेता नीरज सिंह द्वारा गोमती नगर के आई एम आर टी कॉलेज में दिव्या प्रेम सेवा मिशन के तत्वावधान में बैठक का आयोजन किया।
कार्यक्रम में नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद डॉक्टर दिनेश शर्मा का नीरज सिंह और उपस्थित गणमान्य जनों द्वारा बड़ी माला पहनकर स्वागत अभिनंदन किया गया।

बैठक में मिशन के संस्थापक आशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य का आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में 26 से 31 अक्टूबर तक किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित लोगों से कार्यक्रम को सफल बनाने और मिशन से जुड़ने के लिए आह्वान किया|
बैठक में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा,जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा लोधी,विधायक योगेश शुक्ला, अमरेश रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह जी की उपस्थिति रही।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button