उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत भाजपाइयों ने शहीदों को नमन कर घरों से माटी एकत्र की

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने आज इंदिरा नगर में शहीद मेजर भूपेंद्र मेहरा के आवास से “मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अंतर्गत लखनऊ महानगर में “अमृत कलश यात्रा” का शुभारंभ किया।

मुकेश शर्मा ने मणिपुर में 2009 में नक्सली हमले में शहीद मेजर के आवास जाकर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया उसके उपरांत उनकी धर्मपत्नी मनीष मेहरा ने कलश में मुट्ठी भर मिट्टी प्रदान की ।


मुकेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ इंदिरा नगर वार्ड में प्रदीप नारायण भट्ट, एस.सी टंडन, अजय उपाध्याय एवं रावे द्विवेदी के घर जाकर अमृत कलश में मिट्टी एकत्रित की जहां मिट्टी उपलब्ध नहीं थी उन घरों से एक चुटकी चावल के दाने एकत्रित किये।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि “आजादी के अमृत महोत्सव” के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न अभियानों के अंतर्गत जिन क्रांतिकारी शहीदों ने भारत माता के सम्मान के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया, सर्वस्व न्यौछावर कर दिया, उन्हें सम्मान देने और उनकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्न पर ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान शुरू किया जा रहा है।
शर्मा ने कहा कि यह अभियान 31 अक्टूबर तक देशभर में चलेगा। देश भर में घूमने के बाद ऐसे 75000 कलश राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी दिल्ली में शहीद स्मारक के पास देश के वीरों के सम्मान में बनाई गई अमृत वाटिका में इन कलशों की मिट्टी और चावल को रोपित करेंगे, जो देश के हर नागरिक को ये याद दिलाएगा कि हमें अमृतकाल में भारत को महान बनाना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि लखनऊ महानगर के सभी वार्डों में मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत 15 सितंबर तक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता घर-घर जाकर कलश में मिट्टी और चावल एकत्रित करेंगे। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक वार्ड में 75 पौधे लगाकर अमृत वाटिका भी बनाई जाएगी। सभी वार्डो से एकत्रित मिट्टी और चावल को एक बड़े कलश में एकत्रित करके प्रदेश कार्यालय में संग्रहित किया जाएगा। अभियान में मुख्य रूप से योगेश चतुर्वेदी मंडल अध्यक्ष, रामकुमार वर्मा,पार्षद पूजा जासवानी ,भृगुनाथ शुक्ल , पी एन सिंह मंडल संयोजक ,सुमिता तिवारी वार्ड संयोजक ,पंकज नेगी,परमानंद मिश्रा,सुमित खन्ना,सुधा मिश्रा किशन श्रीवास्तव मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button