उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्व. सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी की स्मृति में राष्ट्रीय लोकदल के प्रान्तीय मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा

लखनऊ । राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी स्व. सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी की स्मृति में राष्ट्रीय लोकदल के प्रान्तीय मुख्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें दल के राष्ट्रीय महासचिव शिव करन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव ओंकार सिंह, राष्ट्रीय सचिव विजय श्रीवास्तव टीम आरएलडी के राष्ट्रीय संयोजक अनुपम मिश्रा, ने स्व. त्रिवेदी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय व संचालन व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने किया।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने श्री त्रिवेदी के साथ बिताये गये क्षणों को याद करते हुये कहा कि श्री त्रिवेदी आजीवन पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुये पार्टी और समाज की निरंतर सेवा की। उन्हें कर्त्तव्य निष्ठा और ईमानदारी के लिए सदैव याद किया जायेगा।
श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता वसीम हैदर, रजनीकांत मिश्रा, बी.एल. प्रेमी, विमलेश पाठक, मनोज सिंह चौहान, अम्बुज पटेल, पूर्व विधायक रामलाल, पूर्व विधायक कुबेर भण्डारी, चंद्रकांत अवस्थी, रमावती तिवारी, प्रमोद पटेल, आरपी सिंह चौहान, एम.ए. आरिफ, महेश पाल धनगर, रणविजय मौर्य, आशीष तिवारी, रमेश कश्यप, रामगोपाल चंदेल, विपिन द्विवेदी, सुरजीत श्रीवास्तव, राजेष, मंजू शुक्ला, अयिषा, निखिल जैन, शहजाद, भोलानाथ वर्मा, राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश अवस्थी, आशीष शुक्ला सहित कई पत्रकार साथियों तथा सामाजिक एवं राजनैतिक लोगों ने श्री त्रिवेदी के चित्र पर मार्ल्यापण कर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्रद्धांजलि सभा में स्व. त्रिवेदी के पुत्र मयंक त्रिवेदी भी उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन)  त्रिलोक त्यागी की माताजी  शारदा देवी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और ईष्वर से प्रार्थना की गयी कि दुख की इस घडी में शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख सहन करने की शक्ति एवं दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। सभा के अन्त में 2 मिनट का मौन रखकर दोनों आत्माओं की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button