उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यह प्लांट सिर्फ प्लांट नहीं बल्कि ऑक्सीजन प्लांट है: डॉ. सूर्यकांत के जी एम यू

लखनऊ :  बुधवार को ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम द्वारा  डॉ सूर्यकांत त्रिपाठी जी (विभागाध्यक्ष,कस्तूरबा चेस्ट विभाग,किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ ) की अगवाई में कस्तूरबा विभाग के हर्बल पार्क में वृक्षारोपण का आयोजन हुआ है इस अवसर पर विभागीय अध्यक्ष डॉक्टर सूर्यकांत जी ने अपने सम्बोधन में कहा के यह प्लांट सिर्फ प्लांट नहीं है बल्कि ऑक्सीजन प्लांट है जो हमें ऑक्सीजन देता है जिससे हम जिंदा रहते हैं वृक्ष इंसानी जिंदगी के लिए बहुत ही महत्व है पेड़ पौधे बढ़ाने की कोशिश करें हरियाली को ना काटे पूरे देशवासियों से यह मेरा आग्रह है आप जहां रहे वृक्षारोपण करते रहें और ऑक्सीजन को बढ़ाते रहें और यह संस्था ऑल इंडिया पयामे इंसानियत फोरम जो कि कई वर्षों से हमारा सहयोग कर रहा हैं मरीजों मे कभी फल,बिस्किट,मिठाई,शीतलहर में कंबल और दूसरी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराती रहती है इन का अस्ल उद्दा देश में प्रेम और भाईचारा है आपसी मोहब्बत बड़े आपस की लड़ाइयां खत्म हो जाए एक अच्छा संदेश जाए.

 

डॉ सय्यद मोहिद अहमद ने कहा की इस देश को आगे बढ़ाने के लिए प्यार मोहब्बत और भाईचारा की इतना ही जरूरत है जितना हमें जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत है इस मौके पर प्रोफेसर डॉक्टर संतोष कुमार ने कहा आप लोगों का काम सराहनीय है हमेशा आप लोग भलाई के प्रयास करते हैं सहायक प्रोफेसर डॉक्टर दर्शन बजाज,डॉ अंकित रस्तोगी,सुनील कुमार सत्येंद्र कुमार आदि ने पयामे इंसानियत फोरम के काम को सराहनीय बताया है.

इस मौके पर फोरम की ओर से सय्यद मोहम्मद तारिक मुफ्ती अब्दुल मुहीत नदवी मिर्जा इसरार हुसैन शफ़क़ अल्वी मौलाना मोहम्मद उमर जाहिद अब्बासी नदवी मुफ्ती मोहम्मद शारिक नदवी मोहम्मद वसीम मोहम्मद रईस इंजीनियर मोहम्मद हमजा हाफिज रब्बानी और मुफ्ती अबुल कासिम नदवी आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button