उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रतिनिधिमण्डल से हुई वार्ता के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने 26 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष कैम्प को आयोजित किए जाने का निर्देश

स्थानान्तरित लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पहले वेतन भुगतान में घूसखोरी का मामला

लखनऊ : लखनऊ में अन्य जनपदों से स्थानान्तरित लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पहले वेतन भुगतान में घूसखोरी रोकने के लिए प्रदेशीय उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर.पी. मिश्र की अगुवाई में 06 सदस्यीय प्रतिनिधिमण्डल से हुई वार्ता के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने 26 अगस्त से 30 अगस्त तक विशेष कैम्प को आयोजित किए जाने का निर्देश जारी किया है। दि0 25 अगस्त, 2023 को जारी आदेष में दि0 26 से 30 अगस्त तक पत्रावलिया जमा होगी और दिनांक 29 अगस्त को बालक विद्यालयों तथा 30 अगस्त को बालिका विद्यालायों के लिए आयोजित कैम्प में पत्रावलियों का लेखा विभाग द्वारा परीक्षण किया जाएगा।

प्रादेशिक उपाध्यक्ष डा0 आर0पी0 मिश्र, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा एवं जिलामंत्री महेश चन्द्र ने बताया कि जिला संगठन द्वारा गत 15 जुलाई, 2023 को शिक्षा भवन परिसर में जिलासंगठन द्वारा आयोजित धरना के अवसर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था कि गत वर्ष स्थानांतरित शिक्षकों के वेतन भुगतान में घूसखोरी रोकने के लिए जिला संगठन को संघर्ष करना पड़ा था। इसलिए मांग की गई थी कि स्थानांतरित शिक्षकों के पहले वेतन भुगतान में घूसखोरी रोकने के लिए विशेष कैम्प के माध्यम से पहला वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

जिला विद्यालय निरीक्षक को जिला संगठन द्वारा पुनः दिनांक 19 अगस्त, 2023 को प्रेषित पत्र पर वार्ता हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक को यह भी अवगत कराया गया कि स्थानांतरिज षिक्षकों के प्रथम वेतन भुगतान में लिए रू0 30000/- से रू0 40000/- की घूसखोरी के लिए दलाल सक्रिय हो गए हैं।
वार्ता के पश्चात जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन किया कि दिनांक 29 और 30 अगस्त को विशेष कैम्प के माध्यम से स्थानांतरित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पहले वेतन भुगतान के लिए विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इस संम्बन्ध में विद्यालयों के प्रधानाचार्यो/प्रधानाचायाओं तथा लेखाधिकारी एवं संम्बन्धित लेखाकारों को निर्देश जारी किए जा रहें हैं।
प्रतिनिधि मण्डल में प्रादेशिक उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डा. आर0पी0 मिश्र, प्रदेशीय मंत्री डा. आर. के. त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा जिला मंत्री महेश चन्द्र कोषाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, आय – व्यय निरीक्षक आलोक पाठक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button