उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सिल्क प्रदर्शनी व सेल युवतियों व महिलाओ को लुभा रही है
तमिलनाडु की कंजीवरम सिल्क और तेलांगना की उप्पाडा सिल्क साड़ी

लखनऊ : उमंग आर्ट एंड कापट्स एक्स्पो द्वारा ‘’फाइबर टू सिल्क फैब ‘’ प्रदर्शनी व सेल, लखनऊ के ‘’ मोती महल लॉन 2, राणा प्रताप मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ में यह प्रदर्शनी दिनांक 24 अगस्त से 28 अगस्त 2023 समय 11:00 से रात्रि 9:30 तक चलेगी |
उमंग आर्ट एंड क्राफ्ट्स एक्स्पो के आयोजक आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्थान द्वरा आयोजित ’फाइबर टू सिल्क फैब प्रदर्शनी व सेल में देश भर से आए सिल्क बुनकरों व डिजाईनरो ने अपने अपने प्रदेश संस्कृति काव्य और त्याहारो को सिल्क पर छापा है, लखनऊ में आयोजित फाइबर टू सिल्क फैब का मकसद देशभर के सिल्क उत्पादों का एक ही छत के तले प्रदर्शनी करना है |”
एक्जीवीशन में गुजरात की पटोला सिल्क , तेलांगना की उपाडा सिल्क तमिलनाडु की कांजीवरम सिल्क , महाराष्ट्र की पैठानी सिल्क, पर गई कलाकारी लोगो को अपनी ओर खीच रही है|



