उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्य तिथि 16 अगस्त पर राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेशन सेंटर पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी

लखनऊ । भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की पुण्य तिथि 16 अगस्त पर राजधानी लखनऊ स्थित अटल बिहारी बाजपेयी कन्वेशन सेंटर पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री  बृजेश पाठक की मौजूदगी में बुधवार को हुई  पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउन्डेशन की बैठक में श्रद्धेय अटल जी की पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।  अटल जी की पुण्यतिथि 16 अगस्त कन्वेशन सेंटर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह सहित कई केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्रीगण, प्रबुद्धजन, समाज सेवी और गणमान्य जन उपस्थित रहेंगे।
पं. अटल बिहारी बाजपेयी मेमोरियल फाउन्डेशन द्वारा 16 अगस्त को पं. अटल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्र बृजेश पाठक ने कहा कि  अटल बिहारी बाजपेयी जी का लखनऊ से गहरा नाता रहा है। लखनऊ से सांसद बनकर देश के प्रधानमंत्री पद को  अटल जी ने सुशोभित किया।  अटल जी की पहचान राजनीत में अजातशत्रु के रूप में तो थी ही साथ ही साथ उन्हें एक महान कवि और साहित्यकार के रूप में याद किया जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही अटल बिहारी बाजपेयी जी की भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश महामंत्री (संगठन)  धर्मपाल सिंह सहित कई केन्द्रीय व राज्य सरकार के मंत्री विशिष्ठ रूप से उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button