उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बैंक ऑफ बड़ौदा का शुद्ध लाभ वित वर्ष 24 की पहली तिमाही में 87.7 फीसदी बढ़ा

लखनऊ :  बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 30 जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए वित्तीय परिणामों की घोषणा की। वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में बैंक ऑफ़ बड़ौदा का शुद्ध लाभ वर्ष-दर-वर्ष 87.7 फीसदी बढ़कर 4,070 करोड़ रुपये रहा। लाभप्रदता में यह मजबूत वृद्धि वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 42.9% की बेहतर परिचालन आय वृद्धि के कारण संभव हो सकी। वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 24.4% की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) वृद्धि दर्ज की गई है।

आय में मजबूत वृद्धि के साथ-साथ परिचालनगत व्यय में धीमी वृद्धि से वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में परिचालन लाभ में 73% की उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस अवधि में बैंक का सकल एनपीए 275 बीपीएस कम हो कर 3.51 फीसदी रहा जबकि शुद्ध एनपीए कम होकर 0.78 फीसदी हो गया।
·रिटेल ऋण बही में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक ऑफ़ बड़ौदा के वैश्विक अग्रिमों में वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 18.0% की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो ऋण (22.1%), गृह ऋण (18.4%), वैयक्तिक ऋण (82.9%), मॉर्गेज ऋण (15.8%), शिक्षा ऋण (20.8%) जैसे उच्च संकेंद्रण वाले क्षेत्रों में वृद्धि के कारण बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 24.8% की वृद्धि हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button