उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के गोमती नगर में सजी हरियाली तीज महोत्सव  की शाम

कुसम, मृदुला व आरती बनीं तीज क्वीन

लखनऊ । सावन का मौसम हो और हरियाली तीज कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह न दिखे, ऐसा संभव नहीं है। महिलाएं अपने मेंहदी रचे और हरी चूड़ियों भरे हाथों से तरह-तरह की नृत्य भंगिमायें पेश कर बरबस ही अपनी ओर खींच रही थीं। ऐसा खूबसूरत नजारे वाली शाम शनिवार को राजधानी लखनऊ में देखने को मिली।


मौका था कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय द्बारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव का। राजधानी के गोमतीनगर एल्डिको ग्रीन स्थित एकलव्य क्लब में तकरीबन डेढ़ सौ महिलाओं के समूह ने नृत्य, गायन, कविता, गजल, चावल में सिक्के ढूंढ़ने की प्रतियोगिता, क्विज, वॉक शो, भाषण प्रतियोगिता सरीखी तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर नृत्य, गायन और तीज क्वीन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
कार्यकम में निर्णायक मंडल ने जिन तीन महिलाओं को ताज क्वीन के खिताब से नवाजा। उनमें कुसुम श्रीवास्तव, मृदुला श्रीवास्तव व आरती श्रीवास्तव को क्रमश: प्रथम, द्बितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में आभा श्रीवास्तव, ज्योत्सना श्रीवास्तव व विजय लक्ष्मी शामिल रहीं। सभी सदस्यों ने प्रतियोगियों को उत्साह वर्धन किया।

विजयी प्रतिभागियों को न्यास अध्यक्ष दिनेश खरे, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव व महासचिव नीलम ने प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम कायस्थ संघ अंतर्राष्ट्रीय की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमिला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में किया गया। जबकि संचालन सुकन्या सिन्हा ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार श्रीवास्व ने भी अपना अमूल्य याोगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button