उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेलवे पर्यवेक्षकों की कार्यदक्षता में उन्नयन हेतु “भूमिका दक्षता” विषय पर आधारित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ

लखनऊ । पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में मण्डल रेल प्रबन्धक आदित्य कुमार द्वारा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव के संयोजन से रेलवे पर्यवेक्षकों की कार्यदक्षता में उन्नयन हेतु “भूमिका दक्षता” विषय पर आधारित दो दिवसीय (26 व 27 जुलाई 2023) कार्यशाला का शुभारम्भ किया गया।

कार्यशाला के प्रथम दिवस में सभी विभागों के (कार्मिक, टीआरडी, वाणिज्य, परिचालन, विद्युत/सामान्य, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, संरक्षा विभाग, इंजीनियरिंग विभाग एवं यांत्रिक विभाग) सीनियर सेक्शन इंजी०, सुपरवाईजर्स एवं पर्यवेक्षकों को गगन कुमार, चेंज मैनेजमेंट एवं ट्रांसफॉर्मेशन विशेषज्ञ द्वारा समय संसाधन और उत्पादकता बढ़ाने वाली तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत लक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली विकसित करना, योजना एवं प्राथमिकता का निर्धारण, संवाद के विभिन्न माध्यमों द्वारा वांछित उद्देश्य की प्राप्ति एवं प्रभाव स्थापित करना, दायित्यों का पूर्ण निर्वाहन, प्रतिकूल परिस्थितियों तथा व्यक्तियों का सामना करना एवं निजी तथा व्यवसायिक जीवन में तालमेल बनाये रखने सम्बंधित विषयों पर चर्चा किया गया।
कार्यशाला के दूसरे दिन विभिन्न विभागों के 20 पर्यवेक्षकों को उक्त विषय से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस अवसर पर सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/प्रथम, सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/द्वितीय एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी/तृतीय तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button