उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

प्रधानमंत्री ने गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रखी

गोरखपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के साथ ही 498 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखी। इस अवसर पर उन्होंने गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन के प्रस्तावित मॉडल का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ एवं गोरखपुर के सांसद रवि किशन थे।

लगभग 498 करोड़ रुपये की लागत से गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास होने से यात्रियों को पुनर्विकास का कार्य पूरा होने पर विश्वस्तरीय सुविधायें मिलेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button