उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस,नई दिल्ली का लखनऊ आगमन

मण्डल के प्रयागराज क्षेत्र के स्टेशनों एवं वाराणसी जं. स्टेशन का किया गहन निरीक्षण

नई दिल्ली : आगामी कुम्भ मेले को दृष्टिगत रखते हुए उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल के प्रयागराज परिक्षेत्र में आने वाले प्रयागराज संगम, प्रयाग जं., फाफामऊ जं. इत्यादि स्टेशनों पर मेला पूर्व की जाने वाली तैयारियों, उपलब्ध यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कार्यकलापों का जायजा लेने तथा मण्डल के वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर वर्तमान समय में प्रगतिशील विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी लेने के लिए 07 जुलाई 23 को महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, बड़ौदा हाउस, नई दिल्ली,  शोभन चौधुरी का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रयागराज एवं वाराणसी जं. (कैंट) स्टेशन पर आगमन हुआ I

इस निरीक्षण कार्यक्रम के तहत महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक, लखनऊ, सुरेश कुमार सपरा एवं मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ प्रयागराज परिक्षेत्र के प्रयागराज संगम, प्रयाग जं एवं फाफामऊ जं. स्टेशनों पर पहुंचकर वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं से अवगत होते हुए इनके उन्नयन की दिशा में किये जाने वाले प्रयासों की जानकारी प्राप्त की एवं आगामी कुम्भ मेला आयोजन को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों पर सुविधाओं के विस्तार एवं इनके नवीनीकरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए इस विषय में संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश पारित किये ई

महाप्रबंधक ने इस दौरान प्रयाग जं. पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ प्रेस वार्ता की एवं स्थानीय नागरिकों से भी भेंट की Iमहाप्रबंधक ने कुम्भ मेले के दौरान ऐसी कार्य प्रणाली को अमल में लाने की बात कही जिसके द्वारा यात्रियों को आनंदमयी यात्रा कराई जा सके साथ ही समस्त रेल कार्य भी सुगमतापूर्वक संपन्न हो सकें I इसके उपरान्त महाप्रबंधक वाराणसी की ओर रवाना हो गए एवं प्रयाग-वाराणसी रेल मार्ग पर विंडो ट्रेलिंग करते हुए उन्होंने ट्रैक की संरक्षा को भलीभांति परखा I

निरीक्षण के दूसरे चरण में महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लखनऊ मण्डल के विकसित किये जाने वाले स्टेशनों को दृष्टिगत रखते हुए जंघई जं. स्टेशन पर पहुंचकर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं परिसर का निरीक्षण किया तथा इस सबंध में अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किये I वाराणसी जं. पहुंचकर महाप्रबंधक ने आरक्षण कार्यालय ,पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेशन ,निर्माणाधीन टी टी ई रेस्ट हाउस ,तीसरा फुटओवर ब्रिज,रोप वे मॉडल सहित अन्य विकास कार्यों को परखा एवं राईटस,निर्माण विभाग तथा मण्डल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की तथा यार्ड री मॉडलिंग तथा अन्य प्रगतिशील परियोजनाओं के सम्बन्ध में वार्ता करते हुए इन सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करने हेतु अपने सुझाव एवं निर्देश पारित किये ई

महाप्रबंधक ने इस दौरान स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ अनौपचारिक प्रेस वार्ता भी की I तदोपरांत महाप्रबंधक वाराणसी से व्यासनगर विंडो ट्रेलिंग करते हुए व्यासनगर स्टेशन पहुंचे एवं वहां उन्होंने गुडस शेड एवं साईडिंग का निरीक्षण किया I महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करते हुए संरक्षा संबंधी समस्त निर्देशों का शत प्रतिशत पालन करते हुए परिचालन की बात को प्रमुखता से कहा। इस निरीक्षण कार्यक्रम में निरीक्षकों एवं पर्यवेक्षकों सहित अन्य रेलकर्मी भी उपस्थित रहेI

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button