उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

वन महोत्सव सप्ताह के दौरान लखनऊ विश्वविद्यालय में वृहद वृक्षारोपण अभियान

लखनऊ : लखनऊ विश्वविद्यालय के भूमि एवं उद्यान विभाग एवं 63 यूपी बीएन नेशनल कैडेट कोर एनसीसी ने साथ मिलकर वन महोत्सव सप्ताह के दौरान वृहत वृक्षारोपण अभियान चलाया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का माननीय कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने शिक्षकों छात्रों व विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के साथ शुभारंभ किया.

कार्यक्रम में कुलपति की उपस्थिति में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. पूनम टंडन, प्रो. एस.एन. पांडेय अधीक्षक भूमि एवं उद्यान विभाग, मेजर डॉ. किरण डंगवाल एवं डॉ. अलका मिश्रा, खगोल विज्ञान विभाग ने टैगोर लान मैं वृक्षारोपण का समन्वय किया विशिष्ट उपस्थित लोगों में कर्नल हर्ष कुमार झा, प्रो. पूनम टंडन, डॉ.रजनीश यादव, डॉ. ओ.पी.शुक्ला, डॉ. महेंद्र अग्निहोत्री कर्मचारी व छात्र वृक्षारोपण कार्यक्रम में परिसर में हरित वातावरण एवं जैव विविधता को बढ़ाने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम का हिस्सा बने। भूमि एवं उद्यान विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय ने पर्यावरण के संरक्षण और सुरक्षा की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं.

सजावटी पौधे (जैसे गुड़हल, गुलाब, बेला, गोल्डन चंपा,इकजोरा आदि), फलदार (जैसे अमरूद,आम) एवं औषधीय पौधे (जैसे तुलसी,एलोवेरा,लेमन ग्रास,गिलोय,अश्वगंधा,सदाबहार आदि) पौधों का रोपण कार्य किया गया| 63 यूपी बीएन एनसीसी कैडेट शिक्षक छात्र व कर्मचारियों को औषधीय गुणों वाले पौधों का वितरण भी किया गया। सभी ने अपनी भागीदारी उत्साह पूर्वक किया । इस पूरे जुलाई माह में विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में अनेक तरह के टिंबर,फलदार, सजावटी व औषधीय लगभग 11000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके तहत एक औषधि उद्यान भी विकसित किया जा रहा है। अलग-अलग पार्कों में विशिष्ट पौधों को सुनियोजित ढंग से लगाया जाएगा और उनकी देखरेख एवं सुरक्षा भूमि एवं उद्यान विभाग की टीम करेगी। पूरे विश्व विद्यालय परिसर को सुंदर स्वच्छ एवं हरा भरा बनाया एवं सजाया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button