उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राजधानी के पतंग व्यापारियों का पंजीकृत संगठन

लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल" से संबद्ध हुआ

लखनऊ : पंजीकृत संगठन “लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” की एक बड़ी बैठक “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश कार्यालय अयोध्या रोड पर बृहस्पतिवार देर शाम को हुई.

बैठक में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे पतंग विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्दुल हमीद एवं सचिव नीरज रस्तोगी ने व्यापारी नेता संजय गुप्ता को पतंग ट्रेड में आने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग की अपेक्षा की.
“लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” के पदाधिकारियों ने बताया राजधानी में कोई भी पतंग व्यापारी चाइनीस मांझा नहीं बेचता है चाइनीज मांझा उपभोक्ताओं द्वारा अमेजॉन जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म से मंगाए जाते हैं लेकिन जब भी चाइनीस माझे से कोई दुर्घटना होती है तो जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी पतंग विक्रेताओं का उत्पीड़न शुरू कर देते हैं एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा यदि फ्लाईओवर पर दोनों तरफ केबल तार लगाए जाएं तो पतंग की डोर से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है.
पतंग विक्रेताओं ने बैठक में दीपावली एवं अन्य त्योहारों पर रात में भी दुकानें खोलने की अनुमति दिलाने की मांग प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखी.
पतंग व्यापारियों ने कहा जिस तरह से होली, ईद, रक्षाबंधन जैसे त्योहारों पर अन्य उत्पादों की दुकानें रात भर खुली रहती हैं उसी प्रकार से पतंग व्यापारियों को भी रात में दुकानें खोलने की अनुमति मिलनी चाहिए.
व्यापारी नेता संजय गुप्ता की सभी समस्याओं का समाधान करने में पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया.
तथा उन्होंने कहा पतंगबाजी पुरानी स्पोर्ट्स एक्टिविटी है कंप्यूटर गेम खेलने से आंखें खराब होती हैं लेकिन पतंग उड़ाने से आंखों की एक्सरसाइज होती है.
इस अवसर पर “लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” के अध्यक्ष अब्दुल हमीद एवं सचिव नीरज रस्तोगी ने “लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” को “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” से संबद्ध करने की घोषणा करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता ली.
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने स्वीकृति प्रदान करते हुए लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की सदस्यता प्रदान करते हुए संगठन से सम्बद्ध किया तथा पतंग व्यापार को बढ़ाने के लिए राजधानी में पतंग प्रतियोगिताएं एवं पतंग महोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करने के सुझाव दिए.
इस अवसर पर “लखनऊ पतंग विक्रेता एसोसिएशन” के अध्यक्ष अब्दुल हमीद ,सचिव नीरज रस्तोगी ,कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष नीरज यादव ,सत्येंद्र श्रीवास्तव ,मंत्री विवेक अग्रवाल, प्रचार मंत्री जुनैद अंसारी, उपसचिव हेमंत, विधि सलाहकार गौरव कुमार ,संगठन मंत्री संजय हरिओम एवं सदाकत मुख्य रूप से मौजूद रहे.
संबद्धता कार्यक्रम में “उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल” के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल ,नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, नगर महामंत्री संजय त्रिवेदी, ट्रांस गोमती चेयरमैन अशोक यादव ,ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम, अमीनाबाद प्रभारी हिमांशु गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष गिरीश गुरनानी ,विवेक श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला ,वासिफउल्ला खां, विनय सोनकर मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button