उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

20वी गर्ल्स बटालियन लखनऊ द्वारा एनसीसी के महत्व व लाभ विषयक व्याख्यान आयोजित 

लखनऊ : 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी लखनऊ के तत्वावधान में 07 जुलाई 2023 को शहर के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में एनसीसी के महत्व और लाभ विषय पर एक व्याख्यान आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि व वक्ता के रुप में 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल विनोद जोशी मौजूद थे। इस दौरान स्कूल के चेयरमैन श्री सर्वेश गोयल, प्रिंसिपल डॉक्टर प्रेरणा मित्रा तथा अन्य शिक्षक गण भी मौजूद रहे।

अपने व्याख्यान में कर्नल विनोद जोशी ने बताया कि एनसीसी विश्व का सबसे बड़ा युवा स्वैच्छिक संगठन है जिसमें 1600000 सक्रिय कैडेट सैन्य ट्रेनिंग ले रहे हैं और विभिन्न सेवाओं में जाकर अपना योगदान दे रहे हैं। Aउन्होंने विस्तृत रूप से भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना से संबंधित कमीशन के प्रकार, तैयारी और करियर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि एनसीसी की स्थापना 16 जुलाई 1948 को हुई थी तथा वर्ष 1949 में गर्ल्स विंग को एनसीसी में शामिल किया गया। उन्होंने एनसीसी में होनेवाले 17 प्रकार के शिविरो के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी।

कर्नल जोशी ने आगे बताया कि यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत अन्य देशों के एनसीसी कैडेट भारत में आकर यहां की एकता, अनुशासन, संस्कृति और सदभाव से रुबरु होते हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय थल सेना लगभग 7000 किलोमीटर जमीनी बॉर्डर क्षेत्रों की जिम्मेदारी सम्हालती हैं । वैसे ही भारतीय नौसेना लगभग 7000 किलोमीटर तटीय क्षेत्रों की रक्षा करती है जबकि भारतीय वायु सेना दोनों अंगों की मदद करती है ।

इस दौरान कर्नल जोशी से स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एनसीसी से जुड़े पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का जवाब दिया।

कार्यक्रम में 250 छात्राओं ने प्रतिभाग किया और एनसीसी इलेक्टिव विषय पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे। दो घंटे के इस कार्यक्रम में छात्राओं के साथ-साथ स्कूल स्टाफ ने भी रुचि पूर्वक सेना तथा कमीशन के बारे में जानकारी ली।

स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर प्रेरणा मित्रा द्वारा व्याख्यान आयोजित करने के लिए कमान अधिकारी कर्नल जोशी का आभार ज्ञापित किया तथा स्कूल की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया । अंत में इस कार्यक्रम का समापन एनसीसी सामूहिक गान तथा भारत मां के जयकारे के साथ हुआ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button