उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
बिरजू महाराज कथक संस्थान के कर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों ने किया योगाभ्यास

लखनऊ : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिरजू महाराज कथक संस्थान पूर्व नाम राष्ट्रीय कथक संस्थान के कर्मियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों ने योगाभ्यास को जीवन्त तरीके से करते हुए योग दिवस को चरितार्थ किया।

इस अवसर पर संस्थान की सचिव, सरिता श्रीवास्तव जी ने विद्यार्थियों को योग की महत्ता बताते हुए, इसके निरन्तर अभ्यास से शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक रूप से जीवन को स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सार्थक बनाया जा सकता है.

इस पर अपने विचार रखते हुए, उन्हें भविष्य में भी योग करने के लिए उत्साहित एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्थान में उपस्थित सभी कर्मियों, शिक्षकों विशेषकर विद्यार्थियों में योग के प्रति अनूठा जोश दिखा।




