उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नौवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह” इंदिरा नगर में आयोजित हुआ

इंदिरा नगर ए-ब्लाक पीपल पार्क में योग से तन और मन स्वास्थ्य रखने के आसन द्वारा योग साधक गोपेन्द्र कुमार वर्मा द्वारा बताए गए

लखनऊ : पीपल पार्क,ए- ब्लॉक, इंदिरा नगर,”भारतीय योग संस्थान” एवं यूथ हॉस्टल एसो.आफ इंडिया, शान-ए-अवध इकाई के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक सचिव एस. के. त्यागी रहे और योग गुरु गोपेन्द्र कुमार वर्मा एवं संतोष जी ने उपस्थित जनमानस को योग कराते हुये कहा आप सभी योग में सम्मिलित होकर अच्छे स्वास्थ्य की ओर एक कदम बढाया है और समय निकालकर आगे भी नियमित योग करें। मनोज यादव,जोनल अधिकारी ज़ोन 7 नगर निगम,लखनऊ ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग के माध्यम से हम शरीर के साथ-साथ,मन को भी प्रसन्न व शांति प्रदान कर सकते हैं और जब हम स्वस्थ व प्रसन्न होंगे तो हम हर क्षेत्रों में भी उच्च स्थान प्राप्त करेंगे।

मुख्य रूप से योग साधक केंद्र प्रमुख नीलम प्रकाश,बीना त्यागी, कमल सक्सेना,डॉ. अलका सक्सेना, शिरीन,विनीता,डॉ. ऋतु सक्सेना,सीमा सिंह,गीतांजलि जोशी, वीनाbथपरियाल,कविता,आराधना,भारती गुप्ता,पूनम अग्रवाल,मुकुलिका बली, वंदना त्रिपाठी,शकुन,यूथ हॉस्टल एसो.आफ इंडिया,शान-ए-अवध इकाई के चेयरमैन आशुतोष अग्रवाल, इकाई सचिव पंकज श्रीवास्तव, आजीवन सदस्य वीरेन्द्र अस्थाना, समर्थ वर्मा,आदित्य बली समेत जनपद की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद थे। सभी लोग ने योग का अभ्यास करके उसकी बारीकियों से परिचित हुए। कार्यक्रम में 100 के आस-पास के लोगों ने भाग लिया।चैयरमैन आशुतोष अग्रवाल जी द्वारा संस्था की गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया गया।

त्रिलोक अधिकारी महासचिव भारतीय जनता पार्टी लखनऊ शहर, भूपेन्द्र शर्मा, सभासद लाल बहादुर शास्त्री वार्ड 2 ने ‘योगा डे’ कार्यक्रम के दौरान साधको का हौसला अफजाई करने के लिए विशेष रुप से उपस्थित थे। इस अवसर पर निःशुल्क चाय वितरण के साथ- साथ साधकों के सहयोग से सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था भी की गयी थी। सभी साधकों को 1-1 निःशुल्क पौधा भी दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button