उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मौ.राबे हसनी नदवी के परिवारवालों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिहं व्यक्त की शोक संवेदना

लखनऊ : रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिहं अपने तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर शुक्रवार शाम को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट से रक्षा मंत्री नदवा कॉलेज पहुंचे और कॉलेज प्रांगण में मौलाना राबे हसनी नदवी जी के परिवारवालों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की.

जो नदवा के नाज़िम ( महाप्रबन्धक ) थे जिनका स्वर्गवास दिनांक 13 अप्रैल 2023 को हो गया है, की आकस्मिक मृत्यू पर शोक व्यक्त किया तथा दिगवन्त आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना की। इनकी मृत्यू के बाद वह पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ आये हैं। इस अवसर पर उन्होंने नदवा के प्रधानाचार्य मौलाना डॉ. सईदुर रहमान आज़मी नदवी से भेंट कर विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया। इस के अतिरिक्त वर्तमान में नदवा के नाजिम मौलाना बिलाल हसनी नदवी और नदवा के नाज़िर आम मौलाना जाफर मसऊद हसनी नदवी जो मौलाना राबे हसनी नदवी के भतीजे भी हैं से भी भेंट की और दिगवन्त मौलाना की देहांत पर शोक व्यक्त किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button