उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने लखनऊ महानगर “संपर्क से समर्थन” अभियान का शुभारंभ कर मोदी सरकार की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्य सभा सांसद अरुण सिंह ने लखनऊ में संपर्क से समर्थन अभियान का शुभारंभ करते हुए समाज के पांच प्रभावशाली व प्रतिष्ठित लोगों के आवास जाकर भेंट की। भेंट के दौरान सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 9 साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर लिखित पुस्तक भेंट की।

पुस्तक भेंट करते हुए कहा की पुस्तक में मोदी जी के 9 वर्षो की उपलब्धियों, कार्यों का हर क्षेत्र के बारे में विस्तृत रूप से लिखा है इसको अवश्य पढ़िए और दूसरो को भी बताइए और अन्य लोगों से इसकी चर्चा अवश्य करिए।

पिछले 9 वर्षो के हुए कार्यों को लोग सामान्यतः भूल जाते है इसलिए उसको याद दिलाने हम आपके पास इस पुस्तक के साथ आए है। राष्ट्रीय स्तर पर संपर्क से समर्थन अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी वरिष्ठ पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक सभी को 25 -25 समाज के प्रभावशाली प्रतिष्ठित लोगों के आवास पर बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्ष की उपलब्धियों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना है और अगले लोकसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगना है। इसी उद्देश्य मैं आपके पास आया हूं।

अभियान के दौरान रिटायर्ड कर्नल एसके सिंह के विपुल खंड गोमती नगर आवास, रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पीएन सिंह के विशाल खंड, रिटायर्ड वरिष्ठ महाप्रबंधक एसबीआई  सरीन के विकासखंड , रिटायर्ड केंद्रीय विद्यालय प्रधानाचार्य विद्या वागीश और यादव समाज के चौधरी रामकुमार यादव के आवास जाकर भेंट करेंगे इस दौरान लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा नेता नीरज सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहें। सभी के आवास पर क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन भी उपस्थित रहे जिनसे सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई।

प्रबुद्ध जनों से चर्चा के दौरान अरुण सिंह ने कहा कि मोदी जी नैनो वालों ने देश की तस्वीर बदल दी है आज पूरा देश ही नहीं विदेश भी मोदी जी के साथ खड़ा दिखाई देता है।

मोदी जी द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान,लोकल फॉर वोकल जैसे विभिन्न अभियानों से आज देश की स्थिति बदली है। काम करने के स्केल और स्पीड दोनों में वृद्धि हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने
लाल बत्ती गाड़ी बंद करने का निर्णय लिया,झाड़ू लेकर स्वयं सफाई करना, संस्कृति को गौरवान्वित करना ,गंगा में डुबकी लगाना और तिलक लगाना ,संसद में प्रवेश के समय साक्षात दंडवत करना ऐसे तमाम उदाहरण है जो हम सबको बड़ा संदेश प्रदान करते है। भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भगवान राम का भव्य मंदिर काशी कॉरिडोर, महाकाल कॉरिडोर व अन्य पूजा स्थलों को भव्य रुप देकर सांस्कृतिक धरोहरों को गौरवान्वित करने का काम किया है।

उन्होंने कहा एयरपोर्ट की संख्या दुगनी हो गई हैं। गांव-गांव बिजली पहुंची है। जब विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा तभी भारत में निवेश आएगा।
स्टार्टअप की संख्या 100 गुना बढ़ीं है। हर जिले में नए अस्पतालों का निर्माण हो रहा है व डाक्टरों की संख्या भी बढ़ रही है। जब भारत स्वस्थ होगा तभी भारत का विकास होगा। जल जीवन मिशन के अंतर्गत लगभग 12 करोड घरों में नल से जल पहुंचाया है, शौचालय बनवाने का कार्य किया है और बेघरों का अपने घर का सपना साकार हुआ है।

9090902024 पर मिस्ड कॉल दिला कर लोगो को अभियान से जोड़ा और नमो ऐप डाउनलोड कराकर लोगों को प्रधानमंत्री जी की गतिविधियों से जुड़ने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button