उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

डाबर कूल किंग ने नोरा फ़तेही को बनाया अपना ब्राण्ड अम्बेसडर

अब बॉलीवुड स्टार होंगी नए कूलिंग हेयर ऑयल का चेहरा

लखनऊ । डाबर इंडिया लिमिटेड ने नए लॉन्च किए गए कूलिंग ऑयल डाबर कूल किंग ठंडा तेल के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही को अपना ब्राण्ड अम्बेसडर बनाया है। नए आयुर्वेदिक प्रोडक्ट एवं बॉलीवुड स्टार के बीच यह साझेदारी उपभोक्ताओं का शानदार अनुभव प्रदान करेगी। कम्पनी के वाईस-प्रेज़ीडेन्ट- मार्केटिंग, अभिषेक जुगरान ने कहा कि कूलिंग हेयर ऑयल डाबर कूल किंग के लॉन्च के लिए एनर्जी और नैचुरल ब्यूटी से भरपूर नोरा फतेही के साथ साझेदारी करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हेयर ऑयल में खासतौर पर डिज़ाइन की गई चिल ट्यूब है। इसमें पेपरमिंट और कूलिंग क्रिस्टल डाले गए हैं और कूलिंग का बेहतरीन अनुभव प्रदान करते हैं। ऐसे में नोरा फतेही डाबर कूल किंग के लिए परफेक्ट ब्राण्ड अम्बेसडर हैं। वे बेहद स्टाइलिश और एनर्जी से भरपूर हैं और डाबर कूल किंग को हमारे उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने और हमारे ब्राण्ड का फुटप्रिन्ट बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।डाबर कूल किंग ठंडा तेल के साथ साझेदारी पर बात करते हुए मिस नोरा फतेही ने कहा, ‘‘डाबर जैसे ब्राण्ड के साथ जुड़ते हुए मुझे बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो कई पीढ़ियों से उपभोक्ताओं का भरोसेमंद ब्राण्ड रहा है। अनूठी कूलिंग टेक्नोलॉजी से बना इनोवेटिव डाबर कूल किंग ठंडा तेल सूदिंग एवं रिलेक्सिंग अनुभव देता है। मैं इस प्रोडक्ट को अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रही हूं।’ डाबर कूल किंग ठंडा तेल अपनी तरह का खास, आधुनिक प्रोडक्ट हैं। इसमें खासतौर पर डिज़ाइन की गई चिल ट्यूब में पेपरमिन्ट कूलिंग क्रिस्टल डाले गए हैं। जो 11 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के साथ कूलिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करते हैं। आज की भागदौड़ से भरी दुनिया में रिलेक्स करने का समय नहीं मिलता, ऐसे में तनाव को दूर करना बेहद ज़रूरी है। डाबर का यह नया तेल रोज़मर्रा की मानसिक और शारीरिक थकान से राहत देता है।’’ डाबर इंडिया लिमिटेड में मार्केटिंग हैड- हेयर केयर श्री अंकुर कुमार ने बताया।इस अवसर पर रैडइफ्यूज़न के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने कहा, ‘‘नोरा बेहद स्टाइलिश और परफेक्ट अभिनेत्री हैं, विज्ञापन में वे एनर्जी और मनोरंजन से भरपूर डांस परफोर्मेन्स देती नज़र आती हैं। इस ऑयल के लिए डाबर ऐसा विज्ञापन बनाना चाहती थी जो हिंदी भाषियों को लुभाए, और हमें विश्वास है कि यह विज्ञापन डाबर के इस दृष्टिकोण को पूरा करने में कारगर होगा।’पिछले कुछ सालों से कूलिंग ऑयल कैटेगरी की मांग तेज़ी से बढ़ी है। डाबर कूल किंग ठंडा तेल के विज्ञापन में नोरा फतेही की मौजूदगी ब्राण्ड को उपभोक्ताओं के साथ जोड़ने में कारगर होगी। यह विज्ञापन बेहद मनोरंजन और लुभावना है और उपभोक्ताओं को डाबर कूल किंग ठंडा तेल ट्राई करने के लिए प्रेरित करेगा।’ रैडइफ्यूज़न की जॉइन्ट प्रेज़ीडेन्ट कल्याणी श्रीवास्तव ने कहा।डाबर कूल किंग ठंडा तेल की फिल्म बनाने वाली क्रिएटिव टीम में रामेन्द्र वशिष्ठ और ऋगवेद सरकार शामिल है। पुनीत मल्होत्रा ने विज्ञापन का डायरेक्शन और ल्युसिफर सिरकस ने इसका प्रोडक्शन किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button