उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,भारत सरकार, नरेन्द्र सिंह तोमर का रायबरेली स्टेशन पर आगमन

स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों एवं परियोजनाओं से हुए अवगत

लखनऊ : उत्तर रेलवे ,लखनऊ मंडल पर रेलवे के आधुनिकीकरण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित किये जाने वाले स्टेशनों की दिशा में वर्तमान समय में अनेक प्रकार के विकास कार्य एवं रेल परियोजनायें प्रगति पर हैं I इन समस्त विकास कार्यों का नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि इन सभी विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता तथा उत्कृष्टता के साथ निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके ी

इसी क्रम में 13 जून .23 को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री,भारत सरकार,  नरेन्द्र सिंह तोमर का रायबरेली स्टेशन पर आगमन हुआ I अपने इस आगमन के दौरान  केंद्रीय मंत्री ने रायबरेली स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों एवं परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की एवं इस सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव दिए I ज्ञात हो कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकसित किये जाने वाले स्टेशनों की सूची में मंडल का रायबरेली स्टेशन भी नामित है एवं इसी को दृष्टिगत रखते हुए इस स्टेशन पर भी अनेक प्रकार के विकास कार्य प्रगति पर है ी

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेखा शर्मा ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत संपन्न किये जाने वाले इन समस्त रेल विकास कार्यों एवं भावी परियोजनाओं के क्रियान्वयन के विषय में माननीय केंद्रीय मंत्री को विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए प्रत्येक तथ्य से अवगत कराया I इस योजना के अंतर्गत रु० 57.5/- करोड़ की लागत से रायबरेली स्टेशन पर जिन विकास कार्यों को संपन्न कराया जायेगा उसके अंतर्गत स्टेशन के प्रतापगढ़ छोर पर फुट ओवर ब्रिज ,प्लेटफार्म नंबर 1,2 एवं 3 पर एस्केलेटर एवं लिफ्ट की व्यवस्था, न्यू वाशिंग लाइन,केंद्रीकृत फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, विश्रामालय एवं शौचालयों का सुधार कार्य ,प्लेटफार्म सुधार कार्य , प्लेटफार्म पर अतिरिक्त शेल्टर की व्यवस्था, सेकेंड एंट्री विकास कार्य , स्टेशन बिल्डिंग तथा यात्री सुविधाओं का उन्नयन कार्य , दिव्यांग यात्रियों हेतु विशेष सुविधाएँ प्रदान करना ,फसाड विकास कार्य,सूचना पट,संकेतकों एवं प्रकाश व्यवस्था में सुधार,सभी प्लेटफार्म पर कोच गाइडेंस की सुविधा, स्टेशन भवन पर टावर क्लॉक की व्यवस्था, गाड़ियों का समय सारिणी बोर्ड,ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, स्वचालित उद्घोषणा प्रणाली, परिसर का विकास एवं पार्किंग व्यवस्था में सुधार सहित स्टेशन पर उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का उन्नयन तथा स्टेशन का सौन्दर्यीकरण करते हुए रायबरेली स्टेशन को एक नया स्वरुप प्रदान किया जाएगा I इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री महोदय के साथ माननीय राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार),उद्यान,कृषि विपणन,कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात,उत्तर प्रदेश शासन , दिनेश प्रताप सिंह, सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे I

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button