उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

टीएनवी के नये कार्यालय का 15 जून को होगा उद्घाटन

लखनऊ । यूनाइटेड एक्रिडेशन फाउण्डेशन अमेरिका से सम्बद्ध अंतर्राष्ट्रीय मानकों के हिसाब से निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से ऑडिट करने वाली टीएनवी सर्टिफिकेशन संस्था का नया कार्यालय यहां अलीगंज सेक्टर-के में खुला तो सीएस प्रज्ञेश सिंह को शुभकामनाएं देने दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुराज सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल व अन्य अनेक गणमान्य अतिथि पहुंचे। इस अवसर पर कल से प्रारम्भ हुऐ अखण्ड राम चरित मानस पाठ के समापन अवसर पर लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। ट्रांसपेरेण्ट न्यूट्रल वेरीटास के नये कार्यालय का औपचारिक उदघाटन 15 जून को होगा।


गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली, पर्यावरण प्रबंधन, व्यावसायिक स्वास्थ्य व सुरक्षा प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा युक्ति प्रबंधन, सूचना सुरक्षा आदि के लिए विश्व के 93 देशों में काम करने वाली टीएनवी के प्रमुख प्रज्ञेश सिंह ने बताया कि अनेक सरकारी विभाग रिश्वत के खिलाफ सरकार अपनी प्रणालियां तैयार कर रही हैं और इस नये काम में हम उनका सहयोग कर रहे हैं। कोरोना काल में हमने चिकित्सा युक्ति प्रबंधन का काम सफलतापूर्वक किया और कोरोना काल में जब व्यवसाय लड़खड़ाये तो वहां व्यवसायिक कम्पनियों को फिर से खड़ा होने में हमने मदद की। हमारा काम प्रदेश सरकार की विदेश व्यापार और निर्यात नीति को प्रोत्साहन देने के साथ ही रोजगार को बढ़ावा देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button