उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सहारनपुर जिले में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा नीम, अमरूद, जामुन, और तुलसा जी, गिलोय, एलोवीरा के पेड़ गोद दिए गए

लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस पर मनाये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में 9 जून 2023 को नीरू सिंह राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख टोली विंग कमांडर गिल कालोनी सहारनपुर एवं विपिन कुमार सिंघल प्रांत सह समन्वयक स्वावलंबी भारत अभियान के द्वारा पहली बार जिला सहारनपुर में नीम, अमरूद, जामुन, और तुलसा जी, गिलोय, एलोवीरा के पेड़ गोद दिए गए.

सर्वप्रथम नीरू सिंह ने अमरूद का पेड़ अपने निवास स्थान पर लगाकर इसका शुभ आरम्भ किया और ये भी संकल्प लिया कि इस पेड़ की देखभाल स्वयं करूंगी।

इसके पश्चात् नीरज वर्मा पत्नी डॉक्टर संजीव वर्मा को भी उनके घर के सामने पेड़ लगाकर गोद दिया एवं सभी बहनों भाइयों को गर्मी के मौसम में नींबू पानी पिलाकर सभी को गर्मी राहत दिलाई।


काशीराम कालोनी , पेपर मिल रोड निवासी नेहा एवं राजकुमार ने भी पेड़ गोद लिया और अपने घर के सामने पेड़ लगवाया एवं सभी के लिए जलपान की व्यवस्था की।

पेड़ गोद लेनी बाली सपना, कुसुम,नीलम, अमित, ने पेड़ गोद लिए और सभी ने इन पेड़ो को पुत्र की तरह पालने का निर्णय लिया।

अंत में दिल्ली रोड वेलोटिनो रेस्टोरेंट की स्वामी अंतिमा साहू जी ने तुलसा जी का और एलोवीरा का पेड़ गोद लिया और उसके बाद अपने रेस्टोरेंट पर सभी बहनों भाइयों को काफी पिलाकर स्वागत किया।

नीरू सिंह का इस कार्यक्रम को चलाने संकल्प हमेशा रहेगा। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी बहुत हुई। इस कारण से पर्यावरण दिवस पर पेड़ो को गोद देने की विचार किया गया ।


इस कार्यक्रम में आशा सवरवाल, पुनम चौधरी, पूनम राजपूत, रिया शर्मा, करुणा, सपना कोरी, श्रीमती निशा गर्ग उपस्थित रही। प्राची चावला जी द्वारा भी पेड़ दिए गए तथा बिक्रम सिंह द्वारा विशेष रूप से पेड़ लगवाने में सहयोग किया गया जो कि सराहनीय कार्य है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button