उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन की प्रदेश कार्यसमिति 28 जून को

लखनऊ। इण्टरनेशनल वैश्य फेडरेशन की प्रदेश कार्यसमिति बैठक 28 जून को होगी। बैठक के दौरान निकाय चुनाव में विजयी वैश्य मेयर, पालिका एवं पंचायत अध्यक्षों का सम्मान होगा। साथ ही इस वर्ष आईएएस बने वैश्य प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

यह निर्णय संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डा. नीरज बोरा की अध्यक्षता में हुई कोर कमेटी की बैठक में लिया गया। पुरनिया स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई।
प्रदेश महामंत्री मनोज अग्रवाल ने बताया कि 28 जून को राजभवन के सामने विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों पर विचार-विमर्श होगा तथा सामाजिक और राजनीतिक प्रस्ताव भी प्रस्तुत होंगे।

बैठक में प्रदेश महामंत्री डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. अनिल गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महानगर महिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता, महानगर युवा अध्यक्ष अनुराग साहू, युवा महामंत्री प्रियंक गुप्ता, कोषाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और नैमिष सोनी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button