जनपद बलरामपुर मे एकल अभियान के 300 गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न
एकल अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वराज मंच के तहत बलरामपुर मे वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम किया गया

बलरामपुर : जनपद बलरामपुर में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में एकल अभियान के अंतर्गत ग्राम स्वराज मंच के तहत अंचल स्तर पर वृक्षारोपण एवं विचार गोष्ठी का कार्यक्रम भगवतीगंज झारखंडईश्वर महादेव मंदिर के मैदान में पेड़ लगाया गया.

एकल अभियान विगत 34 वर्षों से ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए अपनी पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से अनावरत कार्य कर रहा है जो कि वनवासी समाज नगरीय समाज के बीच समरसता का भाव स्थापित करने का प्रयास कर रहा है विश्व पर्यावरण दिवस एक कार्यक्रम को अंचल बलरामपुर के 300 गांव में वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ.

जिसमें रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी अध्यक्ष युवा समिति ने कहा कि हर व्यक्ति को एक एक पौधा हर साल लगाकर उसकी बच्चों की तरह देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना चाहिए.

अंचल स्तर के कार्यक्रम की अध्यक्षता मंगल प्रसाद अंचल अध्यक्ष,झारखंडेश्वर महादेव मंदिर धर्मपुर के महंत महेशानंन्द महाराज,संरक्षक प्रमोद चौधरी,महिला अध्यक्ष आध्या सिंह पिंकी,रवीन्द्र कुमार कमलापुरी अध्यक्ष एकल विद्यालय युवा समिति,मनीष अग्रवाल,मीना सिह,सुनीता मिश्रा,अंचल प्राथमिक शिक्षा अध्यक्ष सरोज कुमार,जिला संगठन मंत्री बलरामपुर लक्ष्मण सिंह अंचल ग्राम स्वराज योजना प्रमुख बलरामपुर एवं अंचल के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे



