उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सांसद मनोज तिवारी के साथ लोगों ने शॉर्ट फिल्म ‘झूठा कही का’ देखी 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के झूठ, यू टर्न और अराजकता पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘झूठा कही का’ को वीडियो वैन के माध्यम से गत माह से दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में दिखा रही है और इसी के अंतर्गत आज प्यारेलाल भवन आई.टी.ओ. के बाहर इस शॉर्ट फिल्म का चित्रण किया गया जिसमें आम जनता के साथ ही भाजपा सांसद  मनोज तिवारी ने फिल्म देखी।

इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दोहरे चेहरे और चरित्र के बारे में विस्तृत चर्चा की। मनोज तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 2014 से पहले कहा करते थे कि आम आदमी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए बनी है और आज यह पार्टी एक भ्रष्टाचार की संस्था बन चुकी है जहां सरकारी योजनाओं के माध्यम से चंदा इकट्ठा करने और पैसे की उगाही जैसे कारनामें किए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया विश्व पर्यावरण दिवस मना रही है लेकिन पिछले 8 सालों से प्रदूषण दूर करने के नाम पर दिल्ली वालों को धोखा दे रहे हैं।

श्री  तिवारी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल एक ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें आने वाले समय में उनके कामों के लिए नहीं बल्कि उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के लिए याद किया जाएगा।

कार्यक्रम के संयोजक अशोक गोयल ने बताया कि पिछले 30 दिनों में कुल 3390 जगहो पर लोगों ने केजरीवाल के इस झूठ और चोरी पर आधारित शॉर्ट फिल्म ‘झूठा कही का’ को वीडियो वैन के माध्यम से देखा है और अब लोग इस बात को समझ चुके हैं आखिर में दिल्ली को किस दिशा में अरविंद केजरीवाल ले जा रहे हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button