डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट ने लगाया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
ऐसे हेल्थ कैंप गरीब-कमजोर लोगो के लिये वरदान साबित होगें :अब्दुल वहीद

लखनऊ। मौलवीगंज क्षेत्र में डॉक्टर हैनीमैन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक विशाल हेल्थ कैंप का उद्घाटन उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ छायाकार और संगठन के चेयरमैन अजीज सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी ने अब्दुल वहीद,अजीज सिद्दिकी का स्वागत सम्मान प्रतीक चिन्ह ,बुके देकर और अंगवस्त्र पहनाकर किया।

दोनों अतिथियों ने इस आयोजन की बहुत सराहना की और गरीब-कमजोर लोगों के लिये इस तरह के हेल्थ कैंप को वरदान बताया।उन्होंने “धरती के भगवान” की उपाधि डॉक्टर को दी और उपस्थित डॉक्टरों से जनहित में इस तरह के हेल्थ कैंप को निरंतर जारी रखने की अपील की।
आज के हेल्थ कैंप में लगभग ढाई हजार लोगो ने अपनी जांच और इलाज कराया।इस कैंप में डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी के अतिरिक्त डॉक्टर सोबिया आफरीन जो कि वरिष्ठ दंत चिकित्सक हैं ने अपनी टीम के सदस्यों डॉक्टर वर्तिका, डॉ आर.एस. यादव के साथ कैंप में आए मरीजों की दंत संबंधी समस्याओं का निशुल्क परामर्श देकर और आगे की उपचार प्रक्रिया बताकर मार्गदर्शन किया।

होमियोपैथ डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी और दन्त चिकित्सक डॉक्टर सोबिया आफरीन ने कहा कि हमारा हमेशा यह प्रयास रहता है कि हम कमजोर और गरीब मरीजों को कम से कम लागत में गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवा सकें।कम पैसे की वजह से किसी को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या ना रहे।डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी
ने बताया कि हमने अब तक हज़ारों गरीब मरीजों का निःशुल्क उपचार उनको राहत पहुंचाई है।
हेल्थ कैंप में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आसिफ ने आंखों की जांच का कार्य नि: शुल्क किया और कई मरीजों के चश्मे का नम्बर निकाला।इस कैंप में डॉक्टर अनुज,डॉक्टर शिवांगी वर्मा,डॉक्टर लक्ष्मी निगम,डॉक्टर रितिका शर्मा,व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम,आरिफ़ मुकीम,फैसल मुजीब,अवधेश सोनकर सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।



