देवरिया में पेंशन रथ का राज्य कर्मचारियों ने किया स्वागत
पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच के बैनर पर कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आवाज़ उठाई

देवरिया: पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच द्वारा निकाला गया पेंशन रथ सोमवार को देवरिया पहुंचा। जहां राज्य कर्मियों द्वारा रथ का स्वागत किया गया। यहां कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आवाज़ उठाई । कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन बहाली होने तक संघर्ष को जारी रखने की बात पुनः दोहराई ।

टाउन हाल के आडिटोरियम में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष ई. शिवशंकर दुबे ने कहा पुरानी पेंशन हमारा हक है। जब तक यह मांगे पूरी नहीं होती, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। अपर महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नरेश कुमार ने कहा कि पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है, लेकिन सरकार कर्मचारियों के पुरानी पेंशन खत्म कर नई पेंशन नीति लागू की है।

जनप्रतिनिधि शपथ के चार दिन बाद ही पुरानी पेंशन के हकदार हो जा रहे हैं और कर्मचारी जीवन भर नौकरी करने के बाद भी पेंशन से वंचित कर दिया जा रहा है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जून को प्रांतीय रैली लखनऊ में आयोजित की जाएगी। रथ बलिया से चलकर देवरिया पहुंचा व उसके बाद कुशीनगर जिले के लिए रवाना हो गया।

इस मौके पर सतीश शुक्ला, सूबेदार यादव, सन्नी देवल, केसी मिश्रा, अरविंद पांडेय, राकेश कुमार शाह, राजेश मिश्र, रामाजी यादव, ज्ञान मिश्रा, हरिश्चंद्र यादव राकेश चौधरी, श्रीनिवास शर्मा, अशोक पांडेय, ई. दीपक सिंह, ई. अनूप कुमार सिंह, अनिल कुमार यादव, महेंद्र जायसवाल, रामदेव सिंह, शिवराम पति, घनश्याम उपाध्याय, सुशील राय उपस्थित रहे।



