उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा वाराणसी जं.(कैंट)स्टेशन का निरीक्षण

विकास कार्यों की प्रगति सहित अन्य व्यवस्थाओं से हुए अवगत

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक सुरेश कुमार सपरा का मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर आगमन हुआ I   निरीक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में मंडल रेल प्रबंधक ने रनिंग रूम में पहुंचकर वहाँ की खानपान व्यवस्था एवं भोजन की गुणवत्ता, रसोईघर एवं प्रसाधन कक्षों सहित अन्य स्थानों की स्वच्छता तथा स्टाफ हेतु उपलब्ध कराई गयी अन्य प्रकार की सुविधाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया एवं अन्य वांछित सुविधाओं की उपलब्धता की दिशा में संबंधितों को निर्देश पारित किये एवं कर्मचारियों से संवाद स्थापित किया Iइसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक ने अनारक्षित टिकट घर यात्री हाल में पहुंचकर वहाँ की स्थितियों का जायजा लिया एवं यात्रियों से संवाद किया तथा न्यू लॉबी कंस्ट्रक्शन साइट, तीसरे नए फुटओवर ब्रिज,यात्री आश्रय तथा स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का जायजा लिया Iउन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं एवं परिसर का अवलोकन किया तथा इस सम्बन्ध में आवश्यक सुझाव एवं निर्देश पारित किये ी

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में सम्मिलित होकर पत्रकारों के साथ संवाद स्थापित किया तथा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें वाराणसी जं. के यार्ड रिमॉडलिंग के कार्य को तय समय पर पूर्ण करने, प्लेटफॉर्म संख्या 4/5 व 6/7 का विस्तार, तीसरे नए फुटओवर ब्रिज पर लगाये जा रहे लिफ्ट एवं एस्केलेटर के जून के अंत तक कार्य करने, काशी एवं वाराणसी जं. स्टेशनों पर प्रमुख रूप से संपन्न किये जाने वाले विकास कार्यों सहित वाराणसी नगर के अंतर्गत उत्तर रेलवे के परिक्षेत्र में आने वाले प्रमुख बिन्दुओं को विकसित किये जाने वाले विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश पारित किये ी

बैठक में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी जं.  लालजी चौधरी, निर्माण शाखा के अधिकारी, RITES के अधिकारी, स्टेशन निदेशक, वाराणसी जं. सहित उत्तर रेलवे वाराणसी जं. स्टेशन के अन्य स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे | मंडल रेल प्रबंधक ने समस्त निर्माणाधीन तथा विकास कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्ता के समस्त मानकों के साथ पूरा करने की बात कही एवं समयबद्ध,सुरक्षित एवं संरक्षित रेल परिचालन की प्रतिबद्धता पर विशेष बल दिया ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button