उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सहारा हॉस्पिटल में थायराइड के मरीजों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा 

लखनऊ : विश्व थायराइड दिवस पर गुरुवार 25 मई को गोमती नगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगेगा, इसमें सुपर स्पेशलिस्ट थायराइड विशेषज्ञ डॉ. अजय शुक्ला मुफ्त परामर्श देंगे, वहीं टीएसएस जांच, रैंडम शुगर और डाइटिशियन खानपान की जानकारी दी जाएगी। शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक हॉस्पिटल के ग्राउंड फ्लोर एंट्रेंस लॉबी में लगाया जाएगा।
सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी हमेशा से ही स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं, इसीलिए जरूरी है कि कोई भी बीमारी होने से पहले उसके बचाव के सभी तरीको को अपनाया जाए, इसी उद्देश्य से सहारा हॉस्पिटल में समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी लगाए जाते हैं ताकि अगर बीमारी प्रथम चरण में है तो उसका जल्दी से निवारण कर दिया जाए। शिविर की नि:शुल्क सेवाओं के लिए 05226780001/0002/2416 नम्बरों पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button