उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
दिल्ली भारत रक्षा मंच में मीडिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए जितेंद्र तिवारी

नयी दिल्ली : भारत रक्षा मंच ने राजधानी दिल्ली के सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र तिवारी को दिल्ली प्रदेश इकाई में मीडिया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है साथ ही मीडिया प्रकोष्ठ को विस्तारित करने की जिम्मेदारी दी गयी है।
संगठन की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष नंदन झा ने जानकारी दी कि कि ये नियुक्ति भारत रक्षा मंच के राष्ट्रीय संयोजक गुरु जी सूर्यकांत केलकर के निर्देश पर की गयी है। जितेंद्र तिवारी पिछले कई वर्षों से सनातन धर्म संस्कृति को सशक्त सुदृढ़ करने के अभियानों से जुड़े हैं और देश के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न आंदोलनों में सक्रिय रहे हैं।



