उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में अखिल भारतीय पेंशन अदालत में 05 मामलों में आवश्यक कार्यवाही

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के बहुउद्देशीय हाल में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से डॉ. जितेंन्द्र सिंह, माननीय राज्यमंत्री कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्यमंत्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार), प्रधान मंत्री कार्यालय मे राज्यमंत्री, परमाणु विभाग में राज्यमंत्री, ऊर्जा और अंतरिक्ष विभाग में राज्यमंत्री भारत सरकार की अध्यक्षता में अखिल भारतीय पेंशन अदालत का आयोजन किया गया।

इस पेंशन अदालत में लखनऊ मण्डल के कुल 08 भूतपूर्व कर्मचारियों/आश्रितों के प्रतिवेदन प्राप्त हुए। जिसमें 03 भूतपूर्व कर्मचारियों/आश्रितों के मामलों का निस्तारण किया गया। शेष 05 मामलों में आवश्यक कार्यवाही करते हुए जल्द से जल्द निस्ताराण के लिए निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर मण्डल वित्त प्रबंधक/द्वितीय  उमेश कुमार, सहायक कार्मिक अधिकारी/प्रथम  सतीश कुमार श्रीवास्तव तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थेे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button